क्या इंदौर भाजपा नगर अध्यक्ष पर चलेगा वीडी शर्मा का ‘ब्राम्हणवाद’ या फिर टीनू जैन का ‘व्यवहार’ काम आएगा

Date:

इंदौर। भाजपा के नए नगर अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया जारी है। इसके लिए संगठन की परंपरा के अनुसार रायशुमारी भी हो चुकी है, लेकिन अभी अंदर ही अंदर सियासी खिचड़ी का पकना बाकी है। वैसे तो इस बार मंत्री गुट भी आकाश विजयवर्गीय को इस कुर्सी पर लाने की पुरजोर कोशिश कर रहा है, लेकिन कहा जा रहा है कि अंत में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की ही चलेगी। और, शर्माजी के बारे में भाजपा में ही चर्चा है कि उनके चश्मे पर ब्राम्हणवाद का लेंस चढ़ा हुआ है।

अब इंदौर के राजनीतिक परिदृश्य पर ही नजर डालें तो ब्राम्हण चेहरों की कोई कमी नहीं है। महापौर के पद पर पुष्यमित्र भार्गव विराजमान हैं, जो ब्राम्हण हैं। इसी तरह विधानसभा दो में रमेश मेंदोला और विधानसभा तीन में गोलू शुक्ला दो ब्राम्हण चेहरे हैं। महिला मोर्चा की अध्यक्ष शैलजा मिश्रा भी ब्राम्हण हैं। इतना ही नहीं महापौर परिषद में बबलू शर्मा, अश्विन शुक्ला और मनीष शर्मा तीन ब्राम्हण चेहरे हैं। अभी जिन नामों पर नगर अध्यक्ष के लिए चर्चा है उनमें कई ब्राम्हण चेहरे शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर बबलू भर रहे दम

नगर अध्यक्ष के लिए महापौर परिषद सदस्य बबलू शर्मा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नाम पर दम भर रहे हैं। खबर यह भी है कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से आश्वासन भी मिल गया है। इससे पहले भी जब महापौर परिषद का गठन हो रहा था तो बबलू का नाम वीडी शर्मा के कोटे से ही आया था। ऐसे में माना जा रहा है कि बबलू शर्मा के दावों में सच्चाई हो सकती है। अगर बबलू का नाम तय होता है तो वीडी शर्मा के ब्राम्हणवाद पर फिर मुहर लग जाएगी।

टीनू जैन को है सिर्फ आदेश का इंतजार!

लंबे समय से विधानसभा टिकट के लिए सक्रिय दीपक जैन टीनू भी नगर अध्यक्ष के लिए दम भर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि उनकी सबसे बात भी हो चुकी है और व्यवहार भी हो चुका है, सिर्फ नाम की घोषणा बाकी है। टीनू विधानसभा एक से टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन ऐन वक्त पर एक बड़े नेता के आ जाने के बाद उनका पत्ता कट गया। इतना ही नहीं उन्हें पार्षद का टिकट भी नहीं मिला था। अब एक बार फिर से टीनू सक्रिय हैं। कई विधायकों और नेताओं ने रायशुमारी में उनका नाम भी भेजा है, मंत्री गुट का आश्वासन भी है लेकिन अब देखना यह होगा कि हर बार की तरह टीनू का इस बार भी दाव फेल न हो जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली।  महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल को पास कराने की केंद्र सरकार की मंशा पर पानी फिर गया है। संसद के तीन दिवसीय विशेष के दौरान महिला आरक्षण 131वें संशोधन बिल को पास नहीं कराया जा सका। महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े तीन बिलों के ऊपर शुक्रवार की शाम को हुई वोटिंग में पक्ष में सिर्फ 298 वोट ही पड़े, जबकि विरोध में 230 वोट पड़े।  इस बिल को दो तिहाई मत से पास होना था, जो इसे नहीं मिल पाया। महिला आरक्षण विधेयक को लेकर लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी दलों से इस बिल का समर्थन करने की अपील की, तो वहीं विपक्ष ने इसे लेकर गंभीर आपत्तियां उठाईं। लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन संशोधन विधेयक पर व्यापक चर्चा के बाद अब इस महत्वपूर्ण बिल पर शुक्रवार शाम को वोटिंग हुई। कुल 528 सदस्यों ने मतदान किया, जिसमें 298 सांसदों ने इस विधेयक के समर्थन में मतदान किया, जबकि 230 सांसदों ने इसके विरोध में वोट डाला। इसके कारण लोकसभा में यह प्रस्ताव गिर गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह विधेयक दो-तिहाई सदस्यों द्वारा पारित नहीं हो सका। अब इस संविधान संशोधन विधेयक पर आगे की कार्यवाही करना संभव नहीं है। दो अन्य विधेयकों के संबंध में आगे की कार्यवाही पर सत्ता पक्ष द्वारा निर्णय लिया जाना है। रिजिजू ने कहा विपक्ष ने साथ नहीं दिया संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने से जुड़ा ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण विधेयक था। इसी पर यह नतीजा आया है। विपक्ष ने इसमें साथ नहीं दिया। बहुत खेद की बात है। आपने एक ऐतिहासिक मौका गंवा दिया। महिलाओं को सम्मान और अधिकार देने का हमारा अभियान जारी रहेगा और हम उन्हें अधिकार दिलाकर ही रहेंगे।