पंजाब के लॉ कॉलेज में सिरफिरे ने क्लासरूम में छात्रा को मारी गोली, फिर खुद को भी मार डाला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन के गांव उस्मा स्थित लॉ कॉलेज में सोमवार को एक सिरफिरे ने क्लासरूम में छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान संदीप कौर (20) के तौर पर हुई है, जो नौशहरा पन्नुआं की रहने वाली थी। वहीं आरोपी युवक प्रिंस राज सिंह था। वह गांव मालियां का रहने वाला था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी प्रिंस भी इसी कॉलेज का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे कॉलेज को सील कर दिया है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही युवती के परिवार के सदस्य भी कॉलेज पहुंच गए हैं। आरोपी युवक पिस्टल लेकर क्लासरूम तक पहुंच गया था। पहले उसने युवती के सिर पर गोली मारी। फिर दोबारा पिस्टल लोड की और अपनी कनपटी पर सटाकर गोली चला दी। गोली लगने से वहीं गिर गया। क्लासरूम में खून फैल गया। जैसे ही गोलियां चलीं, क्लास में मौजूद अन्य छात्रों में भगदड़ मच गई। यह सब कुछ लेक्चर शुरू होने से ठीक पहले हुआ। घटना की खबर मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को जब्त कर लिया है और सबूत जुटाए जा रहे हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR वायु प्रदूषण पर 4 राज्यों से मांगा एक्शन प्लान

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR वायु प्रदूषण पर 4 राज्यों से एक्शन प्लान मांगा। अदालत ने वाहनों से प्रदूषण रोकने के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

चार दिन में 500 करोड़ कमाए, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर पांचवे नंबर रही ‘रामायण’

चार दिन में 500 करोड़ कमाए रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवीं जगह हासिल की है। फिल्म की कमाई और प्रतिस्पर्धा पर खास रिपोर्ट।

हाफिज सईद के बेटे का बयान: भारत एक चुनौती, PMML को नई मुस्लिम लीग बताया

हाफिज तलहा सईद ने भारत को चुनौती बताया और पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग को नई मुस्लिम लीग बताया। उनके बयान से क्षेत्रीय तनाव बढ़ने का खतरा।

राहुल गांधी ने 7 दिन में 6वीं बार पीएम मोदी को बहस की चुनौती दी

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को 7 दिन में 6वीं बार बहस की चुनौती दी है। उन्होंने खुली बहस के लिए मंच और मध्यस्थ चुनने का विकल्प भी दिया।

बंगाल की बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी बोलीं- पटाखे से ठीक होती हैं बीमारियां

बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी के पटाखे से बीमारियां ठीक होने के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे गलत बताया है।

दो ग्राम कोकीन पकड़ने के मामले में आखिर किसे बचा रही इंदौर पुलिस, अब तक सिर्फ एक ही आरोपी, कार मालिक पर भी केस...

इंदौर में 2.2 ग्राम कोकीन के मामले में पुलिस ने केवल एक आरोपी को पकड़ा है। कार मालिक और ड्राइवर पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

BJP ने मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली-ईद बयान पर किया पलटवार, गौरव भाटिया का हमला

भाजपा ने मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली-ईद बयान पर तीखा पलटवार किया। गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर हिंदू त्योहारों की पहचान बदलने का आरोप लगाया।

जयराम रमेश बोले- पीएम मोदी के झोला उठाने का समय करीब आ गया है

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सली' बयान पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम के झोला उठाने का समय अब करीब आ गया है।

एमपी में गोवर्धन पूजा पर 3 हजार से अधिक गोशालाओं को 60 करोड़ की सहायता

मध्य प्रदेश में गोवर्धन पूजा के मौके पर 3 हजार से अधिक गोशालाओं को 60 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। मुख्यमंत्री ने पशुपालकों को भी सम्मानित किया।

नीमच में दिवाली की रात गैंगवार, भाजपा नेता के बेटे की मौत

नीमच में दिवाली की रात गैंगवार के दौरान भाजपा नेता के बेटे की मौत हुई। पुलिस ने मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।