सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया, 10 साल जीती कोई टेस्ट सीरिज, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

सिडनी। सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर 5 टेस्ट मैच की सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ 10 साल बाद कोई टेस्ट सीरीज जीतने में सफल हुई है। उसने 2014-15 के बाद बॉर्डर–गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

ऑस्ट्रेलिया को सिडनी टेस्ट की चौथी पारी में 162 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे कंगारुओं ने 4 विकेट खो कर हासिल कर लिया है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी, एक फैसला जो जाहिर तौर पर गलत साबित हुआ है। रोहित ने खुद को इस मैच से बाहर कर दिया था, इस कारण जसप्रीत बुमराह कप्तानी करते दिखे। टीम इंडिया की पहली पारी 185 रनों पर सिमट गई थी। भारतीय बैटिंग लाइन–अप फिर से फेल साबित हुई, लेकिन गेंदबाजों ने टीम इंडिया की वापसी करवाते हुए कंगारू टीम को 181 रनों पर समेट दिया था। इस तरह भारत ने 4 रनों की बढ़त प्राप्त की थी।

सिडनी टेस्ट में दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह लंच ब्रेक के बाद एक ही ओवर गेंद फेंक पाए थे, जिसके बाद वो ड्रेसिंग रूम लौट गए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रनों पर ऑलआउट हुई। भारत के बल्लेबाज दूसरी पारी में असफल रहे। ऋषभ पंत ने 33 गेंद में 61 रन की धुआंधार पारी खेल भारत को दूसरी पारी में 150 के स्कोर के पार जाने में मदद की। भारत की दूसरी पारी में 157 रनों पर सिमट गई थी, जिससे ऑस्ट्रेलिया को 162 रनों का लक्ष्य मिला।

ट्रेविस हेड और ब्यू वेबस्टर ने दिखाया कमाल

जसप्रीत बुमराह तीसरे दिन गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं थे। उनकी गैरमौजूदगी में प्रसिद्ध कृष्णा ने मोर्चा संभाला, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सपोर्ट नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक समय 58 रन के स्कोर पर 3 विकेट हो गया था, लेकिन यहां से ट्रेविस और उस्मान ख्वाजा ने 46 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया की जीत की ओर ला दिया। ख्वाजा ने 41 रन बनाए और उसके बाद हेड ने ब्यू वेबस्टर के साथ मिलकर अपनी टीम की जीत तय की। हेड ने 34 रन और वेबस्टर ने नाबाद 39 रनों की पारी खेली।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।