दुर्घटना के बाद सुरक्षित: अजित कुमार 24H दुबई रेस की तैयारी के दौरान बाल-बाल बचे

Date:

दुर्घटना के बाद सुरक्षित: अजित कुमार 24H दुबई रेस की तैयारी के दौरान बाल-बाल बचे

कार रेसिंग के शौकीन और अभिनेता अजित कुमार दुबई में 24-घंटे की कार रेस के लिए तैयारी करते समय एक बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनकी कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और ट्रैक पर घूमने लगी। इसके बाद कार एक बड़े हादसे का शिकार हो गई, और उसके चिथड़े उड़ते देखे गए।हालांकि, समय रहते अजित कुमार को कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और वह इस जानलेवा हादसे से बच गए। इस घटना के बाद फैंस उनकी सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं।

VIDEO: दक्षिण भारतीय अभिनेता अजित कुमार के साथ दुबई में भयानक दुर्घटना, हवा  में उड़े कार के चिथड़े, वीडियो में देखें कैसे हुआ कार एक्सीडेंट ...

अजित कुमार दुबई में होने वाली 24H दुबई 2025 रेस में पोर्श 992 क्लास में अपने साथियों मैथ्यू डेट्री, फैबियन डफीक्स और कैमरन मैकलियोड के साथ भाग लेने वाले थे। उन्होंने रेस से पहले अपनी टीम के साथ प्रैक्टिस भी शुरू कर दी थी। उनके फैंस को उम्मीद है कि अभिनेता जल्द ही रेसिंग ट्रैक पर वापसी करेंगे।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शुक्रवार से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है