राजनीतिक रूप से शर्मसार होता रहा शहर और होर्डिंगों में मुंह छुपाए बैठे रहे हमारे नेता

Date:

अंग्रेजी नए साल की शुरुआत अपने शहर में कुछ अच्छी नहीं हुई। खैर, गुंडागर्दी तो होती रहती है, उसके बगैर राजनीति की कल्पना नहीं की जा सकती लेकिन इस बार जो कुछ हुआ वह तो बिल्कुल ही अलग था। पहले सरकारी अधिकारी पीटे जाते थे। कोई नगर निगम में घुसकर मारता था, तो कोई जनप्रतिनिधि बल्ले से पुचकार लेता था। बाद में सब मामला रफादफा हो जाता था।

इस बार जो कुछ हुआ उसकी कल्पना शायद मां देवी अहिल्या ने भी नहीं की होगी। भाजपा की सरकार है, सभी विधानसभाओं में भाजपा के विधायक हैं, नगर निगम भी भाजपा की है। ऐसे में एक भाजपा पार्षद के घर एक भाजपा के ही महापौर परिषद के सदस्य के भेजे गुंडे दिनदहाड़े घुस जाते हैं। पार्षद की मां को प्रताड़ित करते हैं, उनके नाबालिग बच्चे के साथ गलत हरकतें करते हैं और इतना ही नहीं इसका वीडियो भी वायरल करते हैं। फोन पर धमकियां भी दी जाती हैं और इसके ऑडियो भी वायरल होते हैं। इसके बावजूद पूरे शहर में सन्नाटा पसरा रहा।

वे मंत्रीजी भी चुप थे जो हर छोटे-बड़े मामलों में मुंह खोल लेते हैं। भारत में सर्वाधिक मतों से जीतने वाले सांसद महोदय ने तो हद ही कर दी। जिस सिंधी समाज के नाम पर लोकसभा का टिकट लेकर आए, उस समाज को दुलत्ती मार दी। न तो समाज की बैठकों में गए और न ही पार्षद के घर जाकर उसकी मां और बेटे की आंसू पोंछने की कोशिश की। वे जागे और तब जागे जब कल सीएम ने ट्वीट कर इस घटना की निंदा कर दी। क्या सांसद महोदय बता सकते हैं कि 4 जनवरी की इस घटना की निंदा का संदेश 9 जनवरी तक मन में दबा के क्यों रखा?

बात-बात पर बड़े नेताओं से लेकर अधिकारियों तक को चिट्‌ठी लिखने वाली पूर्व लोकसभा स्पीकर और आठ बार की इंदौर की सांसद की चुप्पी भी शहर के लोग पचा नहीं पा रहे हैं। अभी उनके बेटे के शोरूम पर भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी थी, तो उन्होंने हल्ला मचा दिया था। इतना ही नहीं मंत्री महोदय भी हालचाल लेने पहुंच गए थे। फिर इस मामले में चुप्पी क्यों?

दरअसल इस पूरे मामले को विधानसभा 2 और 4 की लड़ाई के रूप में दिखाने की कोशिश हुई। मामला था भी यही, लेकिन इससे बड़ी बात यह कि इस शांतिप्रिय शहर में किसी को भी किसी के घर में घुसकर ऐसी हरकत करने की छूट कैसे दी जा सकती है? राजनीतिक रूप से देखें तो सबसे मजबूत विधायक मालिनी गौड़ निकलीं, जो अपने पार्षद के लिए खुलकर सामने आईं। जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि सीएम इंदौर में हैं, वे अपने पार्षद और उसके परिवार को लेकर सीएम से मिलने पहुंच गईं। उनके बेटे एकलव्य सिंह गौड़ ने भी खुलकर साथ दिया। और तो कुर्सी जाने के आखिरी समय में भी भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने दिलेरी दिखाई और दोनों पार्षदों को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया।

चलो एक बार के लिए मान भी लेते हैं कि मामला दो नंबर और चार नंबर का था। चार नंबर वाले बोले, दो नंबर वालों का चुप रहना जायज हो सकता है। सांसद महोदय के बारे में भी शहर के सारे नेताओं और लोगों को पता है कि वे किसी के भी नहीं। कई बार लगता है खुद के भी नहीं। लेकिन, महापौर का क्या हुआ? वे तो पूरे शहर के हैं। रहते विधानसभा चार में हैं। उन्हें अपने पार्षद के पास जाने में 6 दिन क्यों लग गए?

शहर यह सवाल कर रहा है कि अगर सीएम ट्वीट नहीं करते तो आपकी तंद्रा भंग नहीं होती। क्या यह शहर आपका नहीं है? यह तो एक राजनीतिक मामला था, लेकिन अगर शहर के किसी आम आदमी के साथ ऐसा होता है तो क्या आप जैसे पुलिस थानों के सीमा के विवाद में उलझी रहती है, आप विधानसभा क्षेत्र की सीमा पता लगाते रहते?

जागिए…इससे पहले कि बहुत देर न हो जाए…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के इंदौर अध्यक्ष पद के लिए खींचतान चल रही है। दावेदार पैसे से लेकर पहुंच तक का जोर आजमा रहे हैं। ऐसा शायद पहली बार ही हुआ है कि पद के लिए महंगे गिफ्ट से लकर कई तरह के खर्चे उठाने की बात सामने आई है। ऐसे में आम कार्यकर्ता के मन में यह भी सवाल है कि इस बार क्या पार्टी उन्हें तवज्जो देगी या फिर बड़े नेताओं की मनमानी ही चलेगी। भाजयुमो अध्यक्ष चुनाव में पैसा और पहुंच फैक्टर के अलावा इस बात की भी चर्चा हो रही है कि आखिर किस विधानसभा क्षेत्र का नंबर आने वाला है। पिछली दो बार से राऊ विधानसभा का ही नंबर आ रहा है। पहले मनस्वी पाटीदार और फिर सौगात मिश्रा। इस हिसाब से इस बार राऊ का नंबर आना मुश्किल है, लेकिन सवाल यह भी है कि इस घमासान में आखिर कौन विधायक अपने समर्थक को यह पद दिलाने में सफल हो पाता है। ब्राह्मण दावेदार को मिल सकती है निराशा पिछली बार ब्राह्मण समाज से सौगात मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया था। अभी वर्तमान में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ब्राह्मण हैं। दावेदारों में ब्राह्मणों की संख्या भी कम नहीं है, लेकिन पार्टी में चर्चा है कि संगठन दो-दो पद एक ही जाति को देने पर राजी नहीं होगा। ऐसे में इस बार ब्राह्मण दावेदारों को निराश होना पड़ सकता है। प्रदेश में एक नंबर से पांच पदाधिकारी हाल ही में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की थी। इसमें सबसे ज्यादा पदाधिकारी विधानसभा एक से बने। तीन नंबर विधानसभा से एक पदाधिकारी और चार नम्बर से एक पदाधिकारी शामिल है। ऐसे में इंदौर अध्यक्ष पद शायद ही विधानसभा एक के खाते में जाए। विधानसभावार इन नामों की चर्चा वर्तमान में जिन नामों की चर्चा चल रही है, उनमें विधानसभा एक में अमित पालीवाल और सागर तिवारी के नाम शामिल हैं। दो नंबर विधानसभा से रोहित चौधरी, निक्की राय और अक्षत चौधरी का नाम है। तीन नंबर विधानसभा से आवेश राठौर का नाम है, जबकि चार नंबर से मयूरेश पिंगले, नयन दुबे और शुभेंद्र गौड़ के नामों की चर्चा है। कई नामों पर चल रहा विवाद वर्तमान में जिन नामों की चर्चा है, उनमें से कई को लेकर विवाद है। अमित पालीवाल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज है। अक्षत चौधरी पहले ही विवादों में हैं, जिसकी शिकायत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तक पहुंच चुकी है। चौधरी पार्टी के नए धन्ना सेठ माने जाते हैं और आए दिन आयोजनों पर खूब पैसे लुटा रहे हैं। इन दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के खास माने जाने वाले जीतू जिराती के खेमे में जमा हो गए चौधरी ने प्रदेश कार्यकारिणी के लिए भी कोशिश की थी, लेकिन शिकायतों के बाद इससे बाहर रहे। नाम भेजने में होगा जमकर खेला भाजपा के सत्र बताते हैं कि जो ट्रेंड अभी चल रहा है, उसके हिसाब से इस बार स्थानीय स्तर पर नाम भेजने में भी जमकर खेला होगा। सारे दावेदार होर्डिंग से लेकर आयोजनों तक में जमकर पैसा लगा रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ बड़े पदाधिकारियों के यात्रा और होटल के खर्चे उठाने की बात भी सामने आ रही है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर नाम भेजने में कौन सा फैक्टर काम करेगा, कहा नहीं जा सकता।