मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते ही गिरने लगा। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 465.33 अंकों की गिरावट के साथ 76,577.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 141.30 अंक लुढ़ककर 23,170.50 के स्तर पर पहुंच गया था।
बताया जा रहा है कि ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों और निवेशकों की बिकवाली के चलते भारतीय बाजार में यह गिरावट देखने को मिल रही है। आईटी, मेटल और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में प्रमुख गिरावट रही। निफ्टी बैंक 713 अंक 1.45% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 208.65 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के बाद 54,275.15 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 18.20 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के बाद 17,625.10 पर दिखाई दिया। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 318 अंक की तेजी के साथ 77,042 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 98 अंक की तेजी रही, ये 23,311 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉल कैप 735 अंक की तेजी के साथ 52,308 के स्तर पर बंद हुआ था।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के



