👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi के बयान से गरमाई सियासत, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले-भाजपा और संघ से नहीं मांगूंगा माफी, बीजेपी ने भी किया पलटवार
- Pralhad Joshi : विपक्ष के निशाने पर केंद्र सरकार के नए शिक्षा मंत्री, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने किया हमला तो गरमाई सियासत
- Rahul Gandhi ने कहा-छात्रों की तीन मांगे हैं, इनपर कोई समझौता नहीं होगा, धर्मेन्द्र प्रधान का विभाग बदलना भी मंजूर नहीं
- NEET पेपर लीक पर घिरी सरकार! राहुल गांधी के धरने के बाद बदली रणनीति, सोनम वांगचुक से मुलाकात और संसद में चर्चा पर बनी सहमति
- Rahul Gandhi ने किया सरकार पर हमला, 10 साल में 152 पेपर लीक, एक को भी सजा नहीं
- Rahul Gandhi Viral Video: हिरासत के बाद छत्रसाल स्टेडियम से राहुल गांधी का VIDEO वायरल, बोले- ‘छात्रों की आवाज दबाई जा रही है’
0:00 left
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार देर रात अचानक दिल्ली एम्स पहुंचे। वहां उन्होंने फुटपाथ पर सो रहे इलाज का इंतजार कर रहे मरीजों से बात की। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों, जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम रही हैं।
अपनी इस यात्रा पर राहुल गांधी ने कहा– बीमारी का बोझ, ठिठुराने वाली सर्दी, और सरकारी असंवेदनशीलता – आज एम्स के बाहर उन मरीजों और उनके परिवारों से मिला, जो दूर–दराज से इलाज की आस में आए हैं। इलाज की राह में वो सड़कों, फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं – ठंडी ज़मीन, भूख, और असुविधाओं के बीच भी बस उम्मीद की एक लौ जलाए बैठे हैं। केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों, जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम रही हैं।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
कांग्रेस ने एक्स पर बताया कि नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली एम्स के बाहर मरीजों और उनके परिवार से मुलाकात की। दूर–दराज से इलाज के लिए आए लोग यहां सड़कों, फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं। मोदी सरकार और दिल्ली की सरकार ने इन्हें अपने हाल पर छोड़ रखा है। अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रखा है। इलाज के लिए महीनों का इंतजार, असुविधा और सरकार की असंवेदनशीलता– ये आज दिल्ली एम्स की सच्चाई है। हालात ये हैं कि अपनों की बीमारी का बोझ लिए दूर–दराज से आए लोग इस ठिठुरती सर्दी में फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं। राहुल गांधी ने इलाज का इंतजार करते उन मरीजों से मुलाकात कर उनसे बात की और उनकी परेशानियां सुनीं।



