महू में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा-क्या गंगा में स्नान करने से क्या खत्म हो जाएगी गरीबी, फिर माफी भी मांग ली

Date:

महू। बाबा साहब की जन्मस्थली महू में आज कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली थी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे। उन्होंने पूछा कि क्या गंगा में स्नान करने से गरीबी खत्म हो जाएगी। जब खड़गे को लगा कि उन्होंने कुछ गलत बोल दिया है तो फिर वे बोले कि वह किसी की आस्था पर सवाल नहीं उठा रहे हैं और अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची हो, तो वह माफी मांगते हैं।

खड़गे ने कहा कि भाजपा नेता तब तक डुबकी लगाते हैं जब तक यह कैमरों में अच्छा दिखे। मोदी के झूठे वादों के झांसे में आएं। क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म होती है? क्या इससे आपका पेट भरता है? उन्होंने कहा कि जब बच्चे भूख से मर रहे हैं, स्कूल नहीं जा रहे हैं, मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं मिल रही है, तब ये लोग हजारों रुपये खर्च कर गंगा में डुबकी लगाने की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। खड़गे ने कहा कि उनकी भी आस्था भगवान में है, लेकिन गरीबों के नाम पर धर्म का इस्तेमाल करना गलत है। हम धर्म के नाम पर गरीबों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे।

संघ पर जमकर साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने संघ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वल्लभभाई पटेल ने आरएसएस को बंद करने का आदेश दिया था, फिर उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और वल्लभभाई पटेल को एकदूसरे के खिलाफ खड़ा कर दिया। जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि हमें मिलकर उस भयानक समुदाय को नष्ट करना चाहिए जिसने हमारे युग के सबसे महान व्यक्ति (महात्मा गांधी) को मार डाला। आरएसएस और भाजपा राष्ट्र विरोधी हैं।

सभी अंबडेकर बन जाएं तो हिल जाएगी सरकार

खड़गे ने कहा कि भारतीय संविधान के रचनाकार बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जन्म इसी महू (अंबेडकर नगर) की धरती पर हुआ था। एक व्यक्ति ने सारे देश में अछूत लोगों को, दलितों को, आदिवासियों को, पिछड़ों को, ग़रीबों जो उनके हक़ दिलाने की पूरी कोशिश की थी। एक व्यक्ति जब ये सब कर सकता है, तो आप क्यों नहीं? अगर आप सभी अंबेडकर जी जैसे बनें तो ये भाजपा की सरकार हिल जाएगी, उनका अतापता नहीं लगेगा।

संबित पात्रा ने खड़गे के बयान पर किया पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान पर भाजपा को वार करने का मौका मिल गया। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा है कि क्या वो किसी और धर्म के बारे में ऐसा कह सकते हैं। सनातन धर्म के खिलाफ इस प्रकार के बोल और बयान निंदनीय हैं। कांग्रेस पार्टी को इस पर सफाई देना चाहिए। सनातन गर्व, महाकुंभ पर्व के प्रति कांग्रेस पार्टी का यह घृणा भाव हिंदुओं की आस्था पर प्रहार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related