खनिज माफिया गौरव पाल और नामदेव की पार्टनरशिप उजागर, दो बार अवैध उत्खनन और परिवहन का मामला पकड़े जाने के बाद भी नहीं की कार्रवाई

Date:

इंदौर। प्रदेश सरकार को 140 करोड़ का चूना लगाने वाले सहायक खनिज अधिकार जयदीप नामदेव की खनिज माफिया गौरव पाल से पार्टनरशिप अब उजागर हो चुकी है। सहायक खनिज अधिकारी सीएस डामोर के उस प्रतिवेदन को भी नामदेव ने दबा रखा है, जिसमें गौरव पाल की खदान के खिलाफ कार्रवाई के बारे में लिखा है। इतना ही नहीं जनवरी 2024 में भी डामोर ने पाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा था, लेकिन वह प्रतिवेदन भी नामदेव दबा बैठे।

उल्लेखनीय है कि नामदेव लगातार झूठी शिकायतें करवाकर कार्रवाई के बहाने अपना हित साधते रहे हैं। गुरुवार 30 जनवरी को ही नामदेव ने ग्राम धर्नावत में अमचेरा कंस्ट्क्रशन कंपनी के ऊपर एक शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है, जिसमें कोई प्रमाण भी नहीं थे। वहीं दूसरी तरफ सहायक खनिज अधिकारी सीएएस डामोर का वह प्रतिवेदन भी है, जिसमें गौरव पाल की गाड़ी पकड़े जाने का जिक्र किया गया है। इस पर नामदेव ने न तो अब तक कोई कार्रवाई की और न ही उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचने दिया। डामोर ने 2024 में भी गौरव पाल का डंपर पकड़ा था, प्रतिवेदन भी दिया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

डामोर ने नैनोद में पकड़ा था पाल का डंपर

सहायक खनिज अधिकारी डामोर ने 28 जनवरी को कलेक्टर, खनिज शाखा को एक प्रतिवेदन भेजा है। इसमें कहा गया है कि नैनोद में 16 जनवरी को अवैध रूप से खनिज परिवहन करते एक डंपर एमपी 09 एचएच 7432 पकड़ा गया है। इसे जब्त कर पुलिस थाना / चौकी गांधीनगर की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। इस प्रतिवेदन में बताया गया है कि यह डंपर छगन पिता श्री मदनलाल निवासी जवाहर टेकरी चला रहा था। डामोर ने प्रतिवेदन में 28 घन मीटर गिट्‌टी की 3360 रुपए रायल्टी लगाई है। रायल्टी राशि का 15 गुना जुर्माना 50,400 रुपए लगाया है। पर्यावरण क्षतिपूर्ति की राशि 4 लाख, प्रशमन शुल्क 1000 सहित कुल 4 लाख 51 हजार 400 रुपए का जुर्माना लगाया है।

गाड़ी और क्रेशर मशीन दोनों गौरव पाल की

प्रतिवेदन में कहा गया है कि इस वाहन का मालिक मेसर्स आशीष कंस्ट्रक्शन तर्फे प्रोपायटर गौरव पाल पिता लखन पाल निवासी निवासी 93 विश्वकर्मा नगर इंदौर है। यह खनिज ग्राम रंगवासा, तहसील देपालपुर, खसरा नंबर 62/1/2/2 रकबा 4.500 व खसरा नंबर 62/1/2/1 रकबा 2 हेक्टेयर स्थित गौरव पाल की क्रेशर मशीन से भरकर लाया गया है।

ईटीपी जारी करने में भारी गड़बड़

ग्राम रंगवासा, तहसील देपालपुर, खसरा नंबर 62/1/2/2 रकबा 4.500 के ईअभिवहन पास दिनांक 01/01/2025 से 23/01/2025 तक के जांच करने पर पाया गया कि अब तक मात्र 27 ईटीपी जारी हुई है। जबकि उक्त वाहन जब्त होने के दिनांक 16-01-25 से 22-01-25 तक के सात दिनों में ईटीपी की संख्या में लगभग दोगुना बढोत्तररी पाई गई। इन 7 दिनों 61 ईटीपी जारी होना पाया गया। अत: गौरव पाल की सभी खदानों के गड्‌ढे की जांच होनी चाहिए, जिससे बड़ा खनिज घोटाला सामने आएगा।

दूसरी खदान में भी मिली गड़बड़ी

इसी प्रकार उत्खनिपट्टा लीज आई.डी. 9702 ग्राम रंगवासा तहसील देपालपुर खसरा नं 62/1/2/1 रकबा 2.00 हेक्टेयर से जारी की गई, अभिवहन पास दिनांक 01/01/2025 से 15/01/2025 तक के जांच करने पर पाया गया कि मात्र 32 ईटीपी जारी हुई है। उक्त वाहन जब्त होने के दिनांक 16/01/2025 के बाद 7 दिवस में ईटीपी की संख्या में जबरदस्त बढोतरी पायी गयी। 7 दिवस में 47 ईटीपी जारी कर दी गई।

पहले भी पकड़े गए थे पाल के अवैध खनिज से भरे डंपर

प्रतिवेदन के अनुसार पट्टाधारी द्वारा दोनों उत्खनिपट्टा क्षेत्र में जांच होने के कारण पट्टा क्षेत्र में खनिज उत्पादन निकासी ईटीपी जारी करने एवं खनिज विकय में भारी हेरफेर होना प्रतीत होता है। उक्त ट्टाधारी द्वारा पूर्व में भी अवैध खनिज भरे डम्पर पकडे जाने पर उच्च अधिकारियों से वादविवाद कर अर्थदण्ड मुक्त वाहन छुड़ाने का असफल प्रयास किया गया है।

ठोस कार्रवाई नहीं होने से पाल के हौसले बुलंद

सहायक खनिज अधिकारी डामोर ने लिखा है कि इससे पहले भी गौरव पाल के खिलाफ कलेक्टर, उपसंचालक, खनिज शाखा को म.प्र. गौण खनिज नियम 1996 के निमय 30 (26) के अंतर्गत उत्खनिपट्टा पर कार्यवाही प्रस्तावित की गई थी, जो कि आज दिनांक तक उक्त पट्टाधारी पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। इससे पाल के हौसले और बुलंद हो गए और वह लगातार अवैध खनन कर रहा है।

गड्‌ढों की जांच कर नपती करना जरूरी

डामरो ने अपने प्रतिवेदन में कहा है कि वर्तमान संदर्भ में स्पष्ट होता है कि गौरव पाल द्वारा उक्त उत्खनिपट्टा क्षेत्र में .प्र. गौण खनिज नियम 1996 की शर्तों पट्टाविलेख की शर्तों का उल्लंघन कर ट्टाक्षेत्र में स्वीकृत खनिज का उत्पादन, निकासी, विक्रय किया गया है। इस प्रकार के कृत्य के लिए उक्त पट्टेदार के पक्ष में स्वीकृत समस्त उत्खनिपट्टे अनुज्ञा स्थल के खनिज उत्खनन गढ्ढों की जांच कर .प्र. गौण खनिज नियम 1996 के अंतर्गत कार्यवाही प्रस्तावित की जाती है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्य प्रदेश: ओरछा में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति का मंथन, संगठन विस्तार की बनी रणनीति

ओरछा में आयोजित बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार और 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत मंथन किया गया।

गायक अंकित बालियान हत्याकांड: शामली में पुलिस मुठभेड़ में 2 शूटर ढेर

अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस और यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शूटरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

कर्नल सोफिया मामला: मंत्री विजय शाह को SC से झटका, अभियोजन मंजूरी में दखल से इनकार

कर्नल सोफिया मामला में सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन मंजूरी प्रक्रिया में दखल देने से इनकार कर दिया है।

मारुति सुजुकी की छोटी EV e-Sky जल्द होगी लॉन्च, मिलेगी 310 किमी रेंज

सुजुकी ई-स्काई इलेक्ट्रिक कार के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठ गया है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 310 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है।

भारतीय नौसेना में कमीशन हुआ ‘INS निपुण’, गहरे समुद्र में अभियानों को मिलेगी मजबूती

भारतीय नौसेना में स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल आईएनएस निपुण कमीशन हो गया है। यह अत्याधुनिक पोत गहरे समुद्र में डाइविंग और बचाव अभियानों को सशक्त बनाएगा।

राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना

राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। कमलनाथ और जीतू पटवारी ने भाजपा पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन का नया खाका, 42 सेक्टरों में बंटेगा पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन के तहत 42 सेक्टरों का नया विकास खाका तैयार किया गया है, जिससे 6 जिलों की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा।

अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में दो बाबू और एक पटवारी की भूमिका, कार्रवाई की तैयारी

इंदौर में एआई से तैयार अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में जांच तेज हो गई है। इसमें दो बाबू और एक पटवारी की मिलीभगत सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

MP Weather: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, मध्य प्रदेश में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 3 दिन का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से 13 से अधिक जिलों में तेज वर्षा का दौर जारी रहेगा।

इंदौर: लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर से खुलेगी, जाम से मिलेगी राहत

इंदौर में लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर में यातायात के लिए खोली जाएगी। इससे उज्जैन मार्ग और बाणगंगा रूट पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

इंदौर: 33 साल बाद भी हुकमचंद मिल के 380 परिवारों को नहीं मिला हक का पैसा, इंतजार बरकरार

इंदौर की हुकमचंद मिल बंद होने के 33 साल बाद भी 380 परिवारों को 80 करोड़ रुपये का बकाया नहीं मिल सका है। हुकमचंद मिल के श्रमिक आज भी अपने हक की राशि का इंतजार कर रहे हैं।

नेपाल में बाढ़ से तबाही: काठमांडू में फंसे भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

नेपाल में बाढ़ के चलते फंसे 149 से अधिक भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। विदेश मंत्रालय और वायुसेना ने राहत अभियान तेज कर दिया है।

अमेरिका में बोले मोहन भागवत: विविधता ही भारत की ताकत, कर्मभूमि के प्रति रहें निष्ठावान

न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत का संबोधन हुआ, जिसमें उन्होंने प्रवासियों से कर्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहने और विविधता का सम्मान करने का आह्वान किया।

इंदौर में सरकार पर बरसे उमंग सिंघार, बोले- छात्र हनुमान जैसे, लंका जलना तय

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हमला प्रदेश सरकार पर तीखा रहा। उन्होंने भर्ती, दूषित पानी, भू-माफिया और महंगाई के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।

एमपी पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती की तैयारी, सितंबर से शुरू हो सकती है प्रक्रिया

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 9,662 पदों पर एमपी पुलिस भर्ती का प्रस्ताव ईएसबी को भेज दिया है। सितंबर में इसका नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।

चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित अधिकारी आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर पद छोड़ने की जानकारी दी।

पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द्विपक्षीय संबंधों पर बनी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम आपूर्ति पर भी सहमति बनी।

मन की बात: पीएम मोदी ने की ‘नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में नशा मुक्त युवा अभियान की प्रगति की सराहना करते हुए देश को ड्रग-फ्री बनाने का आह्वान किया।

पन्ना में मूसलाधार बारिश से टापू बना उमरी गांव, ग्रामीणों के रेस्क्यू में जुटी SDERF

पन्ना जिले में भारी बारिश के कारण उमरी गांव टापू बन गया। प्रशासन ने पन्ना में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 47 ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला।

नेपाल बाढ़ संकट: भारत ने भेजी 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप, टनल रेस्क्यू टीम भी रवाना

नेपाल बाढ़ राहत के तहत भारत ने 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप काठमांडू भेजी है। इसमें टनल रेस्क्यू टीम, बेली ब्रिज और फॉरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं।

सांसद ने एयरपोर्ट पर सीएम को दिया कार्यक्रम में आने का निमंत्रण, चर्चा ऐसी कि सियासी भूचाल आ गया

इंदौर एयरपोर्ट पर सांसद शंकर लालवानी ने सीएम मोहन यादव को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। कुछ सेकंड की इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की अफवाहें फैल गईं।

MP: राजा राम की नगरी से तय होगा BJP का सियासी एजेंडा, जेन-जी वोटर्स पर फोकस

ओरछा में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मिशन 2028 और जेन-जी वोटर्स को लेकर अहम रणनीतिक फैसले लिए गए हैं।

रूस से रिकॉर्ड कच्चे तेल की खरीद के बीच भारत ने ऐसे साधी अपनी ऊर्जा सुरक्षा

भारत ने रूस से कच्चा तेल आयात में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जुलाई 2026 में रूसी तेल की हिस्सेदारी 50 फीसदी पार कर गई।

‘नेता आया है या तुम्हारा बाप…’ CM जनसंवाद में अधिकारियों पर भड़कीं रीना मीणा

श्योपुर के रायपुरा में रीना मीणा जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकारियों की कार्यशैली पर बुरी तरह भड़क गईं और खरी-खोटी सुनाई।

एक्सपोर्ट हब योजना में शामिल हुआ इंदौर, स्थानीय उत्पादों के निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार

एक्सपोर्ट हब योजना के तहत इंदौर को अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र बनाया जाएगा, जिससे फार्मा और ऑटो सेक्टर के निर्यात को नई गति मिलेगी।

इंदौर में दूध की सप्लाई बंद करने की चेतावनी, खरीद मूल्य बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

इंदौर में दूध की सप्लाई बंद करने की किसानों ने चेतावनी दी है। खरीद मूल्य 65 रुपये प्रति लीटर तय करने की मांग पर किसान अड़े हुए हैं।

लाड़ली बहना योजना के नए फॉर्म का फर्जी मैसेज आए तो सावधान, इंदौर में अलर्ट जारी

लाड़ली बहना योजना के नए फॉर्म के नाम पर 1500 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। इंदौर प्रशासन ने फर्जी संदेशों को लेकर अलर्ट जारी किया है।

MP: बालाघाट में CM मोहन यादव का ऐलान, बीमारी से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

बालाघाट दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीमारी से जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

रेलवे का बड़ा तोहफा: 7 नई अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी, गोरखपुर-दिल्ली रूट भी शामिल

रेलवे बोर्ड ने 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दे दी है। इसमें गोरखपुर-दिल्ली समेत कई प्रमुख रूट शामिल हैं।

ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची से रेप और मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

ग्रेटर नोएडा पुलिस मुठभेड़ में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपी बलराज उर्फ बल्ला मारा गया। पुलिस ने 24 घंटे में कार्रवाई की।