वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया बजट, किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं, बिहार को बड़ा तोहफा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट किया। बजट में बिहार को वित्त मंत्री ने बड़ा तोहफा दिया है। बजट पढ़ते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि मखाना के उत्पादन, विपणन और प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित किया जाएगा। 2014 के बाद खोले 5 आईआईटी में अतिरिक्त इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाएगा। इससे 6500 और छात्रों को और शिक्षा मिलेगा। हॉस्टल और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाएंगी। इसके साथ ही आईआईटी पटना का विस्तार होगा।

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने बिहार के लिए दूसरा बड़ा ऐलान भी किया है। खाद्य सेक्ट को खास बढ़ावा दिया जाएगा। पूर्वोदय योजना के तहत नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फूड टेक्नॉलजी और मैनेजमेंट भी बिहार में बनेगा। खाद्य प्रसंस्करण की ट्रेनिंगी भी जाएगी। वित्त मत्री के इन ऐलान को बिहार के लिए गुड न्यूज के तौर पर माना जा रहा है। बिहार में रोजगार की काफी कमी है, ऐसे में वित्त मंत्री की इस घोषणा से बिहार में नए अवसर पैदा होंगे।

👉 यह भी पढ़ें:

बजट में वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहार कि हमारी अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही है। पिछले 10 वर्षों के हमारे विकास ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारों ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। इस अवधि में भारत की क्षमता और संभावनाओं पर विश्वास और बढ़ा है। हम अगले 5 वर्षों को सबका विकास को साकार करने और सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास को प्रोत्साहित करने के एक अनूठे अवसर के रूप में देखते हैं।

बजट में ग्रोथ पर सरकार का फोकस

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने खर्च बढ़ाने पर जोर दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि पीएम की अगुवाई में इकोनॉमी को गति देंगे. बजट में ग्रोथ पर सरकार का फोकस रहा है। साथ ही मिडिल क्लास को गतिमान करने की कोशिश रहा है। हमारा फोकस स्वास्थ्य रोजगार पर है। दस सालों में हमने बहुमुख विकास किया है।

बजट में सीतारमण के बड़े ऐलान

– एमएसएमई के लिए लोन 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़

– डेयरी और फिशरी के लिए 5 लाख तक का लोन

– असम के नामरूप में यूरिया प्लांट लगेगा

– स्टार्ट अप के लिए 10 हजार करोड़ का फंड

– लेदर स्कीम से 22 लाख लोगों को रोजगार

– भारत को खिलौना हब बनाएंगे

– खिलौनों के लिए राष्ट्रीय योजना का निर्माण

– भारत के पारंपरिक सूती उद्योग को बढ़ावा

– कपास उत्पादन के लिए 5 साल सरकार का फोकस

– पीएम धन्य धान्य योजना लाएंगे. 100 जिलों को मिलेगा फायदा

– कपास के प्रोडक्शन और मार्केटिंग पर फोकस

– किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख हुई

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।