👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- वंदे मातरम् विवाद : अमित शाह ने कहा-तुष्टिकरण की राजनीति कर रही कांग्रेस
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- वंदे मातरम विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा-शर्म बची हो तो माफी मांग लें
- Rahul Gandhi का बड़ा बयान- मोदी और शाह को इस्तीफा देने तक सोने नहीं देंगे
0:00 left
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली के मुस्तफाबाद और करावल नगर में सभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला किया। शाह ने कहा कि 8 फरवरी को दिल्ली की सरकार बदलेगी। इसके बाद चुन–चुनकर बांग्लादेशी–रोहिंग्याओं को दिल्ली से निकाल बाहर करेंगे।
गृह मंत्री शाह ने सरकार पर भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और दिल्ली की जनता के साथ धोखा करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली को कूड़ेदान में तब्दील कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यमुना नदी की सफाई के लिए आवंटित धनराशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई, जिसके कारण नदी का पानी बहुत प्रदूषित हो गया है। बारिश के दौरान दिल्ली में जलभराव के कारण कई लोगों की मृत्यु हुई, जिसके लिए उन्होंने केजरीवाल सरकार की अव्यवस्था को जिम्मेदार ठहराया। 8 फरवरी को सरकार बदलेगी। इसके बाद सारे बांग्लादेशियों, रोहिंग्या को हम चुन–चुन कर बाहर निकालेंगे।
शीशमहल का किया जिक्र
शाह ने केजरीवाल पर उनके पुराने वादों को याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि वे न तो गाड़ी लेंगे, न बंगला, न सुरक्षा, लेकिन अब उन्होंने 51 करोड़ रुपये का शीशमहल बनवा लिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल ने शराब की दुकानों को रिहायशी इलाकों, स्कूलों और मंदिरों के पास खोलने की अनुमति दी, जबकि उन्होंने इन्हें बंद करने का वादा किया था। अमित शाह ने कहा कि भाजपा दिल्ली को कूड़ा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और सुंदर राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
यमुना नदी की सफाई का किया वादा
दिल्ली में पिछले काफी सालों से यमुना नदी पर सियासत होती रही है। इस बार के चुनाव का भी एक प्रमुख मुद्दा यमुना ही है। शाह ने वादा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर यमुना नदी की सफाई की जाएगी और दिल्ली को दुनिया की सर्वोत्तम राजधानी बनाया जाएगा। आप वाले कहते हैं कि हरियाणा सरकार ने जहर मिला दिया है पानी में, हम भी वही पानी पीते हैं। शाह ने कहा कि 5 फरवरी को कमल का बटन इतनी जोर से दबाना है कि केजरीवाल के शीश महल के शीशे टूट जाएं।



