दिल्ली चुनाव परिणाम से पहले आप सांसद संजय सिंह का आरोप-विधायकों को 15-15 करोड़ का ऑफर दे रही है भाजपा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणाम 8 फरवरी को आएंगे। एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में बीजेपी ने ‘ऑपरेशन लोटस‘ का काम करना शुरू कर दिया है। आप के विधायकों को 15-15 करोड़ रुपए का ऑफर दिया जा रहा है।

संजय सिंह ने कहा कि 8 फरवरी से पहले बीजेपी ने हार मान ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश की। कुछ में वो सफल हुए। पैसे और जांच एजेंसी का इस्तेमाल करते हैं। दिल्ली में हमारे दो मंत्रियों को तोड़ा। हमने तमाम संघर्षों के बाद दिल्ली को बचाया। संजय सिंह ने कहा कि बहुत सारे विधायकों ने हमें सूचना दी कि हमारे सात विधायकों के पास 15-15 करोड़ रुपये लेकर पार्टी छोड़ने का, पार्टी तोड़ने का और भाजपा में शामिल होने का ऑफर आ चुका है। कुछ से मुलाकात करके भी ऑफर दिया गया है। आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी के साथ आकर सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि हमने अपने विधायकों को जो चुनाव लड़ रहे हैं, सबको हमने बोल दिया है कि जितनी भी इस तरह की कॉल आए उसकी रिकॉर्डिंग करिए। इसकी शिकायत की जाएगी। अगर आपसे कोई मुलाकात करके ऑफर करता है तो उसका हिडेन कैमरा लगाकर वीडियो बनाइए। उसकी सूचना मीडिया और फिर सबको दी जाएगी।

दिल्ली में ऑपरेशन लोटस शुरू

संजय सिंह ने कहा कि दो बातें बिल्कुल स्पष्ट हो गई है। पहली बात ये कि 8 फरवरी को काउंटिंग से पहले बीजेपी ने अपनी हार मान ली है। वो बुरी तरह से हार रही है। दूसरी बात ये कि जो खरीद–फरोख्त का तरीका वो पूरे देश में अपनाते हैं वो अब दिल्ली में भी शुरू कर दिया है। इसको कई बार वो ऑपरेशन लोटस और पता नहीं क्या–क्या नाम देते हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवान के अलमापुर में पटाखा बनाने के दौरान धमाका, पति-पत्नी और बेटी की मौत

सीवान के अलमापुर में पटाखा विस्फोट हुआ, जिसमें पति-पत्नी और बेटी की मौत हुई। इलाके में अफरा-तफरी मची।

एयरपोर्ट पर रोके जाने पर भड़के भगंवात मान ने कहा- चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के भाई हैं कस्टम चीफ

पंजाब के सीएम मान ने कस्टम चीफ और चुनाव आयुक्त के बीच पारिवारिक संबंध का आरोप लगाया। उन्होंने छवि धूमिल करने की कोशिश को राजनीतिक बदले का हिस्सा बताया।

नोएडा, दिल्ली, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में NRI हाउसिंग लोन धोखाधड़ी पर ED की छापेमारी

एनआरआई हाउसिंग लोन धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 13 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में फर्जी दस्तावेजों से लोन लेने की प्रक्रिया जांची जा रही है।

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी 22600 के नीचे बंद

शेयर बाजार में गिरावट जारी रही, सेंसेक्स 125 अंक टूट गया। निफ्टी 22,600 के नीचे बंद हुआ। बाजार लगातार चौथे दिन दबाव में रहा।

पवन खेड़ा का आरोप: सरकार दबा रही थी अरुणाचल सीमा विवाद की खबरें

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार अरुणाचल सीमा विवाद की खबरें दबा रही थी। आईटीबीपी महानिदेशक के बयान को लेकर उठे गंभीर सवाल।

प्रभास की ‘फौजी’ के नए पोस्टर में छिपा 1932 का मोस्ट वॉन्टेड राज

प्रभास की फौजी के नए पोस्टर में छिपा 1932 का मोस्ट वॉन्टेड राज दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। इस पोस्टर ने कहानी के कई रहस्यों को उजागर किया है।

सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- देश से चंपत होकर चंपा घूम रहे नेता प्रतिपक्ष

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को देश से चंपत होकर चंपा घूमने वाला नेता प्रतिपक्ष बताया। उन्होंने कांग्रेस को भी फेल कंपनी करार दिया।

चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद से वर्चुअल बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिन्मय अमृत महोत्सव में स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से संवाद किया। यह सम्मेलन चिन्मय मिशन की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित हुआ।

मुंबई मेयर कार्यालय को बम धमकी, पुलिस ने जांच में क्या पाया?

मुंबई मेयर कार्यालय को मिली बम धमकी के बाद पुलिस ने जांच की। धमकी में कई स्थानों और हस्तियों का जिक्र था, पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

उज्जैन: महाकाल मंदिर सुरक्षा परखने उतरे 150 एनएसजी कमांडो, मॉक ड्रिल रात 2 बजे तक

उज्जैन में महाकाल मंदिर सुरक्षा परखने उतरे 150 एनएसजी कमांडो ने रात 11 बजे से तड़के 2 बजे तक मॉक ड्रिल की। इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की तत्परता जांचना था।