यूपी के मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर सांसद जया बच्चन का आरोप-बुर्के को उठा-उठाकर देख रहे थे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ था। सपा सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में यह आरोप लगाया कि कि कल उत्तर प्रदेश के इलेक्शन में महिलाएं जब लाइन में खड़ी थीं तो उनके बुर्के को उठा–उठाकर उनकी पहचान की जा रही थी। यही बात दिल्ली में भी हुई। जो बुर्का नहीं पहनी थीं, उनके लिए कोई जांच नहीं और अगर बुर्का पहन लिया तो उठाकर देखा जाएगा कि आप महिला हैं या नहीं हैं।

जया बच्चन ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में महिलाओं के सशक्तिकरण की बात की। ये बहुत ही अच्छी बात है लेकिन हर महिला के साथ एक जैसा व्यवहार एक जैसा नहीं होता। जया बच्चन ने क मेरे परिवार में जहां पर पैदा हुई वहां तीन बहने हैं और मैं सबसे बड़ी हूं। मेरी पहली संतान लड़की है। मेरी पहली नातिन लड़की है। मेरी पहली पोती लड़की है। तभी मैं समझ सकती हूं कि अब संभालने वाली महिलाएं आने लगी हैं। इसके बाद उन्होंने एक लाइन कहते हुए अपनी बात खत्म की– हमें मशहूर होने का शौक नहीं, आप सभी पुरुष हमें जानते हैं, हमारे लिए यही काफी है।

सपा प्रमुख ने भी लगाए हैं आरोप

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि चुनाव आयोग तुरंत इस पर संज्ञान ले कि अयोध्या पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है, जिसमें पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। यह मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध है। ऐसे लोगों को तुरंत हटाया जाए और दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इस मामले में सपा प्रत्याशी से लेकर अखिलेश यादव तक शिकायतें कर रहे हैं। सपा के आधिकारिक एक्स से भी लगातार शिकायतें चुनाव आयोग के संज्ञान में लाई जा रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक पुलिस अधिकारी का फोटो पोस्ट कर उसे तत्काल हटाने और दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। सपा ने आरोप लगाया है कि वोट करने आ रही महिलाओं की बुर्का हटाकर चैकिंग की जा रही है। सपा ने पत्र लिखकर कहा है कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में महिला मतदाताओं का बुर्का हटाकर मतदान कर्मियों के द्वारा जांच की जा रही है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ITBP प्रमुख के बयान पर MEA ने कहा- चीन की अनुशासनहीनता से सीमा तनाव बढ़ा

MEA ने ITBP प्रमुख के बयान पर कहा कि चीन की अनुशासनहीनता से सीमा तनाव बढ़ा है। अरुणाचल प्रदेश में LAC पर सुरक्षा तैयारियां बढ़ाई गई हैं।

आयुष्मान खुराना की सबसे कमजोर फिल्म : उड़ता तीर !

उड़ता तीर में देशभक्ति और कॉमेडी का मेल असफल रहा। कमजोर पटकथा और किरदारों के कार्टूनिश रूप ने फिल्म को प्रभावित किया।

सीवान के अलमापुर में पटाखा बनाने के दौरान धमाका, पति-पत्नी और बेटी की मौत

सीवान के अलमापुर में पटाखा विस्फोट हुआ, जिसमें पति-पत्नी और बेटी की मौत हुई। इलाके में अफरा-तफरी मची।

एयरपोर्ट पर रोके जाने पर भड़के भगंवात मान ने कहा- चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के भाई हैं कस्टम चीफ

पंजाब के सीएम मान ने कस्टम चीफ और चुनाव आयुक्त के बीच पारिवारिक संबंध का आरोप लगाया। उन्होंने छवि धूमिल करने की कोशिश को राजनीतिक बदले का हिस्सा बताया।

नोएडा, दिल्ली, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में NRI हाउसिंग लोन धोखाधड़ी पर ED की छापेमारी

एनआरआई हाउसिंग लोन धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 13 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में फर्जी दस्तावेजों से लोन लेने की प्रक्रिया जांची जा रही है।

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी 22600 के नीचे बंद

शेयर बाजार में गिरावट जारी रही, सेंसेक्स 125 अंक टूट गया। निफ्टी 22,600 के नीचे बंद हुआ। बाजार लगातार चौथे दिन दबाव में रहा।

पवन खेड़ा का आरोप: सरकार दबा रही थी अरुणाचल सीमा विवाद की खबरें

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार अरुणाचल सीमा विवाद की खबरें दबा रही थी। आईटीबीपी महानिदेशक के बयान को लेकर उठे गंभीर सवाल।

प्रभास की ‘फौजी’ के नए पोस्टर में छिपा 1932 का मोस्ट वॉन्टेड राज

प्रभास की फौजी के नए पोस्टर में छिपा 1932 का मोस्ट वॉन्टेड राज दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। इस पोस्टर ने कहानी के कई रहस्यों को उजागर किया है।

सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- देश से चंपत होकर चंपा घूम रहे नेता प्रतिपक्ष

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को देश से चंपत होकर चंपा घूमने वाला नेता प्रतिपक्ष बताया। उन्होंने कांग्रेस को भी फेल कंपनी करार दिया।

चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद से वर्चुअल बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिन्मय अमृत महोत्सव में स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से संवाद किया। यह सम्मेलन चिन्मय मिशन की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित हुआ।