भोपाल में बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर-यमुना में जहर की बात नहीं करते केजरीवाल तो ज्यादा सीटें जीतते

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। हरियाणा के पूर्व सीएम और केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज भोपाल में थे। दिल्ली के चुनाव परिणाम पर उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल यमुना में जहर मिलाने वाला बयान नहीं देते तो 5-7 सीटें ज्यादा जीतते। केजरीवाल ने कहा था कि 2025 का चुनाव यमुना को साफ करने के बाद ही लड़ूंगा। यमुना साफ नहीं कर पाए तो हरियाणा पर जहर घोलने के आरोप लगा दिए। यह बयान केजरीवाल को बहुत मंहगा पड़ा।

केंद्रीय मंत्री भोपाल में आज केंद्रीय बजट पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए ते। उन्होंने कहा कि देश में 2014 से लगातार हम तीसरी बार सरकार बनाकर आगे बढ़ रहे हैं। 2047 में देश को आजाद हुए 100 साल हो जाएंगे। उस समय देश विकसित श्रेणी में आना चाहिए। विकसित श्रेणी के कुछ टर्म होते हैं। अभी हम विकासशील देश हैं। उसमें हम आगे बढ़ रहे हैं। खट्टर ने आगे कहा कि साल 2013-14 से लेकर आज 2025-26 के बजट को देखा जाए तो 2013-14 का बजट 16 लाख 65000 करोड़ रुपए का होता था। आज वह बजट बढ़कर 50 लाख 65000 करोड़ रुपए का हो गया है यानी तीन गुना बजट।

जरूरत के हिसाब से योजना लाते हैं पीएम

केंद्रीय मंत्री खट्‌टर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की खासियत है कि वह समय और जरूरत के हिसाब से नई स्कीम लेकर आते हैं। पुरानी स्कीम कितनी कारगर है उसके हिसाब से उसे आगे बढ़ाते हैं। देश के अंदर आर्थिक दृष्टि से कंट्रीब्यूट करने वाला वर्ग व्यापारी, उद्योगपति और एक्सपोर्टर्स हैं। बजट में उनका भी ध्यान रखा गया है। आज जो होम डिलीवरी की सर्विस करते हैं, इनके लिए श्रम पोर्टल बनाया है। उनको हेल्थ केयर मैनेजमेंट से लेकर असंगठित श्रमिकों को 30 करोड़ वर्कर्स को इस पर रजिस्टर किया जा चुका है। 60 साल की आयु के बाद पेंशन देने का प्रावधान किया गया है। इनका दो लाख रुपए का बीमा कराया गया है।

100 करोड़ लोग करते हैं इंटरनेट का इस्तेमाल

खट्टर ने कहा कि 2014 में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले 17 करोड़ लोग थे, जो आज 100 करोड़ से ऊपर हो गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में 3 करोड़ नए घर बनाने का फैसला पहली कैबिनेट में किया गया। एक करोड़ शहरी क्षेत्र में, दो करोड़ ग्रामीण क्षेत्र में नए मकान देने का प्रावधान किया गया है। 78 हजार करोड़ रुपए का बजट इसके लिए रखा गया है। अब तक 25 करोड़ लोग गरीब रेखा से बाहर आए हैं।

इंदौर की रैंकिग की भी हुई चर्चा

केंद्रीय मंत्री ने स्वच्छा की रैंकिग पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब भी रैंकिंग की बात आती है तो स्वच्छता के मामले में इंदौर पहले नंबर पर आता है। 6-7 सालों से लगातार पहले नंबर पर रहा है। कुछ लोगों को यह परेशानी हो गई कि अगर फर्स्ट में एक ही शहर को आना है, तो हम क्यों कम्पीट क्यों करें। उसका हम रास्ता निकाल रहे हैं कि पिछले चार सालों से फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड आने वाले शहरों के लिए अलग लीग बनाएंगे। जो शहर इन चार सालों में फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड आए उनमें जो सबसे नीचे रहेगा ,उसे इस लीग से बाहर कर दिया जाएगा। वो शहर नए शहरों के साथ कम्पीट करेगा। इससे नए शहर जो प्रयास कर रहे हैं, उनमें से फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड सकेंगे।

सीएम यादव बोले-बजट में छूटों से प्रदेश को लाभ

केंद्रीय बजट में कई ऐसी छूट दी गई है जिसका फायदा मध्यप्रदेश को मिलेगा, इसमें खनिजों पर छूट शामिल है। नदी जोड़ो योजना का लाभ भी मध्यप्रदेश को मिल रहा है। कपास उत्पादन की बात बजट में जुड़ी है। इसमें एमएसएमई से लेकर हैवी इंडस्ट्री, कपड़े से बने उत्पाद, रेडीमेड गारमेंट्स, यहां तक की हमारी लाडली बहना योजना भी गई। केंद्र सरकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।