अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी के मृत्युकुंभ वाले बयान को सही बताया, कहा-इसी कुंभ में हुई सबसे ज्यादा लोगों की मौतें

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल महाकुंभ को मृत्युकुंभ बताया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ममता के बयान को सही बताया है। अखिलेश ने कहा कि इसी कुंभ में सबसे ज्यादा गुमशुदगी के मामले सामने आए, इसी कुंभ में सबसे ज्यादा मौतें हुईं, इसी कुंभ में सबसे ज्यादा लोग बीमार हुए।
अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सही कहा। उनके राज्य के लोगों की भी जान गई है, बंगाल और दूसरे राज्यों से आए लोगों की बड़ी संख्या में मौत हुई है। एफआईआर भी दर्ज नहीं हो रही है। महाकुंभ का आयोजन क्यों किया गया? सदियों से श्रद्धालु आते रहे हैं, कुंभ तो प्राचीन काल से चला आ रहा है। व्यवस्थाएं बनाने की जिम्मेदारी किसकी थी? जब सीएम ने कहा कि 100 करोड़ लोगों के लिए व्यवस्था की गई है, तो लोगों का भरोसा बढ़ा। जब उन्होंने मशहूर हस्तियों और अन्य नामचीन हस्तियों को बुलाया, तो लोगों को भरोसा हुआ कि व्यवस्थाएं अच्छी होंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा जनता की भावनाओं का फायदा उठा रही है, इसी कुंभ में सबसे ज्यादा गुमशुदगी के मामले सामने आए, इसी कुंभ में सबसे ज्यादा मौतें हुईं, इसी कुंभ में सबसे ज्यादा लोग बीमार हुए। अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ में महाघपला हुआ है, उसे छिपाने के लिए मुख्यमंत्री की भाषा बिगड़ी है। साधु संत सच बोलते हैं लेकिन, महाकुंभ में लाखों लाख का घोटाला छिपाने के लिए लगातार झूठ बोला जा रहा है। मुख्यमंत्री के भाव में शिष्टाचार नहीं था, क्योंकि वह लगातार भंजन व भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
सीएम को जल की गुणवत्ता की थी जानकारी
एनजीटी की रिपोर्ट है कि प्रयागराज में संगम पर जल की गुणवत्ता बेहद खराब है, नाले गंगा में गिर रहे हैं, स्नान करने वाले लोग बीमार हो रहे हैं। यह भी कहा कि मुख्यमंत्री को जल की गुणवत्ता पता थी, इसीलिए उन्होंने कपड़े पहनकर स्नान किया, ताकि बैक्टीरिया उनके शरीर में न जाएं, जबकि बैक्टीरिया कपड़ों से नहीं रुकता। अखिलेश यादव ने कहा कि जो अपने आप को साधकर चले वो साधु है, क्या आपको लगता है मुख्यमंत्री साध कर चल रहे हैं अपने आप को?
क्या कहा था ममता बनर्जी ने
पश्चिम बंगाल विधानसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पवित्र ‘गंगा मां’ और महाकुंभ के महत्व के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया, लेकिन अपर्याप्त व्यवस्थाओं के लिए आयोजकों की कड़ी आलोचना की। अपने बयान में ममता बनर्जी ने कहा, ‘ये मृत्यु कुंभ है। मैं महाकुंभ का सम्मान करती हूं, मैं पवित्र गंगा मां का सम्मान करती हूं। लेकिन कोई योजना नहीं है, कितने लोग बरामद किए गए हैं? अमीरों और गरीबों के लिए किए गए इंतजामों में असमानता का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अमीरों, वीआईपी लोगों के लिए 1 लाख रुपये तक के कैंप (टेंट) की व्यवस्था उपलब्ध है। गरीबों के लिए कुंभ में कोई व्यवस्था नहीं है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।