पुणे में उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक की बसों पर पोती कालिख, एक बस कंडक्टर की पिटाई के बाद हुआ विवाद

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में मराठी भाषा को लेकर बवाल मचा है। शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं ने पुणे में कर्नाटक नंबर प्लेट वाली बसों पर कालिख पोत दी। महाराष्ट्र और कर्नाटक के बॉर्डर पर बेलगावी में एक बस कंडक्टर की पिटाई के बाद से यह विवाद शुरू हुआ। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के बॉर्डर पर बसे बेलगावी में शनिवार को एक बस कंडक्टर की पिटाई के बाद से दोनों राज्यों के बीच तनाव का माहौल है। इस घटना को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बेलगावी में एक मराठी भाषी बस चालक पर कथित तौर पर कन्नड़ भाषा में बात करने के कारण हमला किया गया था। डीसीपी स्मार्टाना पाटिल ने कहा कि जैसे ही हमें पता चला कि शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ता यहां आकर कुछ करने वाले हैं, हमने तुरंत फोर्स भेजी और स्थिति को संभाला। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बस पर काला रंग छिड़का। हालांकि, किसी भी बस या अन्य को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

वीडियो के आधार पर पकड़ेंगे आरोपी

डीसीपी पाटिल ने बताया कि आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर जल्द ही अन्य लोगों की पहचान कर ली जाएगी।

बेलगावी में लंबे समय से है विवाद

जानकारी के अनुसार कर्नाटक ने बेलगावी से महाराष्ट्र के लिए बस सेवाएं रोक दी हैं। इस दौरान केवल कोगनोली चेकपॉइंट तक ही बसें भेजी गईं। इसके बाद महाराष्ट्र ने भी कर्नाटक के लिए बस सेवाएं बंद कर दीं। महाराष्ट्र ने केवल कागल तालुका तक ही बसों को भेजा। महाराष्ट्र और कर्नाटक के बॉर्डर पर बसे बेलगावी को लेकर दोनों राज्यों में सालों से विवाद चल रहा है। मौजूदा समय में बेलगावी कर्नाटक का हिस्सा है, लेकिन आजादी के बाद से ही महाराष्ट्र इस पर अपना दावा ठोकता रहा है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।