हिमाचल प्रदेश के मंडी में रविवार सुबह भूकंप के झटके, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में रविवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक यह भूकंप 3.7 तीव्रता का था। जमीन के अंदर इसकी गहराई 5 किलोमीटर मापी गई।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार सुबह 8:42 बजे हल्के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र सुंदरनगर का किआरगी रहा। झटके महसूस होते ही लोग अपे घरों से बाहर निकल गए। चंबा, शिमला, कुल्लू, लाहौल स्पीति, कांगड़ा, किन्नौर व मंडी के कई क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन-5 में आते है। इसलिए यहां बार–बार भूकंप आता रहता है।

इससे पहले शनिवार रात 2 बजे बंगाल की खाड़ी में भी भूकंप आया। रिएक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.0 मांपी गई। पिछले कुछ दिनों में भारत के अलग–अलग हिस्सों में लगातार भूकंप आ रहे हैं। शुक्रवार (21 फरवरी) की शाम को उत्तराखंड भी इसी तरह थर्राया था। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 3.5 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया था। पिछले हफ्ते ही दिल्ली में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। 17 फरवरी को 5.37 मिनट पर दिल्ली में 4.0 तीव्रता के भूकंप से हड़कंप मच गया था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

‘ईठा’ बनी श्रद्धा कपूर की सबसे लंबी फिल्म, सेंसर बोर्ड से मिली U/A 16+ सर्टिफिकेट

'ईठा' हिंदी बायोपिक फिल्मों में सबसे लंबी फिल्म बनी। श्रद्धा कपूर की यह फिल्म CBFC से U/A 16+ सर्टिफिकेट लेकर 4 दिसंबर 2026 को रिलीज़ होगी।

मुरादाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस की टक्कर, 6 की मौत

मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस की टक्कर में चार की मौत, कई घायल। लदावली गांव में हादसा।

पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल पर किया बड़ा बयान, 2029 से लागू होगा कानून

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण 2029 से लागू होगा। केंद्र सरकार ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का रास्ता साफ किया।

खरगे बोले- डिलिमिटेशन बिल से SC/ST के साथ हो रहा है अन्याय, विपक्ष ने किया विरोध

डिलिमिटेशन बिल पर विपक्ष ने जताई आपत्ति। मल्लिकार्जुन खरगे बोले- SC/ST आरक्षण में अनदेखी और जनगणना के बिना बिल लाना गलत।

गुरुग्राम में 27 बांग्लादेशी अवैध निवासियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देश वापस भेजा

गुरुग्राम में 27 बांग्लादेशी अवैध निवासियों को पुलिस ने पकड़ा और देश वापस भेजा। एटीएस और पीओ स्टाफ ने कार्रवाई की।

इंदौर में प्लास्टिक उद्योग की नई दिशा, कचरे से बने उत्पादों का बढ़ता ट्रेंड

इंदौर में प्लास्टिक उद्योग की नई दिशा के तहत कचरे से बने उत्पादों का ट्रेंड बढ़ा है। एक्सपो और गांवों में रीसाइक्लिंग से इको-फ्रेंडली उत्पाद तैयार हो रहे हैं।

भोपाल मास्टर प्लान: 51 किमी कॉरिडोर होगा 500 मीटर चौड़ा, विकास को मिलेगी रफ्तार

भोपाल मास्टर प्लान-2047 के तहत 51 किमी ग्रोथ कॉरिडोर 500 मीटर चौड़ा होगा। 20,000 करोड़ की लागत, 3,000 हेक्टेयर भूमि और 45 लाख आबादी लक्ष्य।

एलिवेटेड कॉरिडोर का चौथा हिस्सा शिवाजी वाटिका से गीता भवन तक शुरू होगा

इंदौर में एलिवेटेड कॉरिडोर का चौथा हिस्सा शिवाजी वाटिका से गीता भवन तक शुरू होगा। रोटरी और रैंप की योजना बनाई गई है।

भोपाल में सेना दिवस पर 4000 से अधिक जवानों के साथ टैंक और ड्रोन शो

भोपाल में सेना दिवस परेड के दौरान 4000 से अधिक जवान, टैंक और एयर शो का प्रदर्शन होगा। आयोजन 15 जनवरी को बीएचईएल क्षेत्र में होगा।

पश्चिम रेलवे ने बढ़ाई रतलाम मंडल से गुजरने वाली 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि, दिसंबर 2026 तक जारी

रतलाम मंडल से गुजरने वाली 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि दिसंबर 2026 तक बढ़ी। यात्रियों को अब सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी।