महापौर ने टैक्स मांग कर क्या गलत कर दिया…आखिर ‘मनी’ के लिए ही तो हो रहा ‘हनी’ का शो

Date:

शहर में जब भी कोई क्रिकेट मैच या बड़ा कमर्शियल आयोजन होता है, तो नगर निगम के टैक्स को लेकर जरूर बवाल मचता है। महंगे दर पर टिकट बेचने वाले आयोजकों को नगर निगम के टैक्स देने में पता नहीं क्या परेशानी होती है। इस बार भी हनी सिंह के शो को लेकर हंगामा मचा हुआ है। नगर निगम ने आयोजकों से टैक्स देने को कहा, लेकिन उन्होंने नहीं दिया, फिर महापौर ने शहर हित में जरा सी सख्ती दिखा दी। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।

सबसे बड़ी बात यह है कि ऐसा विवाद दूसरे शहरों में नहीं होता, क्योंकि वहां बिना टैक्स चुकाए आयोजन की अनुमति ही नहीं मिलती। इंदौर में ऐसा इसलिए होता है कि स्थानीय बिचौलिए यह मान कर चलते हैं कि यहां कोई टैक्स देने की जरूरत नहीं है। जरा याद कीजिए, जब भी कोई क्रिकेट का मैच इंदौर में होता है तो नगर निगम को टैक्स के लिए किस कदर भटकना पड़ता है। जब निगम दबाव बनाता है तो एमपीसीए के कर्ताधर्ता कहने लगते हैं कि यह सब पास के लिए हो रहा है। इससे पहले दिलजीत दोसांझ के शो में भी ऐसा ही हुआ।

क्या कोई बता सकता है कि हनी सिंह यहां किस तरह की चैरिटी शो करने आया है? बुक माय शो तथा अन्य माध्यमों से महंगे दर पर बिक रहे टिकटों में तो कोई रियायत नहीं है, फिर नगर निगम क्यों शहर हित के पैसे छोड़े। अगर वह जनता पर टैक्स बढ़ा दे तो भी आलोचना होगी और अगर शहर हित का पैसा वसूलने की कोशिश करे तो भी आलोचना हो रही है।

महापौर के इस कदम की आलोचना करने वाले क्या यह बता सकते हैं कि शहर के विकास के लिए व्यावसायिक आयोजनों से टैक्स क्यों नहीं लिया जाए? यह राशि तो महापौर या निगम कमिश्नर की जेब में तो जाने से रही। बात सिर्फ नगर निगम की ही नहीं है, पुलिस व्यवस्था के इंतजाम के एवज में भी राशि देने में आयोजकों का यही रवैया है।

ऐसे में नगर निगम और जिला प्रशासन को आयोजकों पर और सख्ती दिखानी चाहिए। कोई भी आयोजन की एनओसी देने से पहले नगर निगम तथा अन्य तरह के टैक्स की रसीद अनिवार्य की जानी चाहिए। इतना ही नहीं जो लोग ऐसे आयोजनों के लिए स्थान दे रहे हैं, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। अगर आयोजक नगर निगम का टैक्स नहीं भरते, तो उसकी वसूली क्यों न स्थान देने वालों से की जाए। आखिर वे भी तो स्थान देने के एवज में मोटी रकम वसूल रहे हैं।

महापौर जी, शहर हित में आपका फैसला अच्छा है। यही रवैया बनाए रखिए। जनता आपके साथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आपको याद होगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में अमित शाह को क्या कहा था? प्रियंका ने कहा था-गृह मंत्रीजी हंस रहे हैं। सारी तैयारी पहले से कर ली है। चाणक्य भी जिंदा होते तो आश्चर्य में पड़ जाते। प्रियंका के कहने का मतलब था कि पूरा विपक्ष आपकी चालाकी को समझ चुका है। और हुआ यही, इस बार विपक्ष ने चाणक्य की चालाकी चलने नहीं दी। भले ही विपक्ष भाजपा पर इस बिल के माध्यम से अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने का आरोप लगा रही है, लेकिन हम नहीं मानते। इसके बावजूद विपक्ष ही नहीं आम जनता के मन में यह सवाल है कि पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच ही संसद का विशेष सत्र बुलाकर इस बिल को लाने की क्या जरूरत थी? चलो यह भी मान लिया कि बिल लाना जरूरी था, फिर पूरे देश में नारी शक्ति वंदन कैंपेन क्यों चलाया जा रहा था। भाजपा हर जिले, गांव-कस्बे में यह आयोजन कर रही थी और सारे वरिष्ठ नेता नारी शक्ति बिल का गुणगान कर रहे थे। चुनाव सभाओं में भी इसका जमकर इस्तेमाल किया गया। विपक्ष यह भी सवाल उठा रहा था कि महिला आरक्षण विधेयक साल 2023 में ही पारित हो चुका है, फिर इसकी जरूरत क्यों? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक फुल कॉन्फिडेंस में थे कि इस बार यह बिल जरूर पास होगा। जब सारे हथियार फेल हो गए तो पीएम मोदी ने बिल पर मतदान से पहले एक अपील की-मैं सभी सांसदों से कहूंगा... आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए ...। आप में से बहुतों को याद होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह ने मंडल कमीशन के समय भी संसद में ऐसी ही अपील की थी, लेकिन विपक्ष सरकार की मंशा को समझ गया था और सरकार की हार हुई थी। आपने महिला आरक्षण बिल की शर्त में लिखा कि आरक्षण तभी लागू होगा जब अगली जनगणना और उसके बाद सीटों का 'परिसीमन' होगा। कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने आरोप लगाया कि सरकार परिसीमन करके एक राजनीतिक साजिश रचने की कोशिश कर रही है। माना कि आप राजनीति के चाणक्य हैं, लेकिन यह भी सच है कि चाणक्य दोबारा पैदा नहीं हो सकते… और यह भी सच है कि अगर आप चाणक्य जैसे भी होते तो इस बिल के गुब्बारे में इतनी हवा नहीं भरते…