इंदौर। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत की जीत का जश्न मनाने के दौरान हुई हिंसा के आरोपियों की तलाश शुरू हो गई। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष अन्य की तलाश जारी है। इनके खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी होगी। महू में अब स्थिति नियंत्रण में है।
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई थी। पहले चरण में प्रयास था कि शांति पूरी तरह से स्थापित हो। उसमें हम लोग सफल रहे। आगजनी और पत्थरबाजी की घटनाओं पर रोक लगा दी गई। इसके बाद मामले की तफ्तीश शुरू हुई। एफआईआर भी दर्ज हुई है। पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ लोगों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी करेंगे। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और इन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो। जो भी दोषी है उसे नहीं बख्शा जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…
- कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के सामने मंच से भाषण देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष से भिड़ गए विजयवर्गीय, बच्चों जैसी कर ली जिद!
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सीएम ने जमाई स्वप्निल कोठारी की झांकी, नितिन नवीन बोले-अमेरिका में दो-दो यूनिवर्सिटी!
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
घटना में चार घायल, सबकी हालत ठीक
कलेक्टर सिंह ने बताया कि इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनकी हालत ठीक है। कल भारत की जीत के बाद अलग-अलग स्थानों से जुलूस निकल रहे थे। इसी दौरान पटाखा फोड़ने को लेकर मस्जिद के पास से विवाद शुरू हुआ। फिर मारपीट हुई और बाद में इसने बड़ा रूप ले लिया। इसकी भी जांच की जा रही है। कलेक्टर ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई अफवाह न फैलाए। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मस्जिद के पास हुआ था विवाद
बताया जाता है कि रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के चैपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद शहर में जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान जुलूस पर जामा मस्जिद मार्ग, पत्ती बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में पथराव किया गया। गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए पेट्रोल बम भी फेंके गए। उपद्रवियों ने तीन दुकानों और गाड़ियों में भी आग लगा दी थी। बाद में जब पुलिस पहुंची भीड़ इधर-उधर हो गई।



