पाकिस्तान में बलोच आर्मी ने ट्रेन हाईजैक किया, यात्रियों को बंधक बनाया, छह सुरक्षाकर्मियों को मार डाला

Date:

नई दिल्ली। पाकिस्तान से एक बड़ी खबर रही है। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है। बलोच आर्मी ने ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बंधक बना लिया है। सोशल मीडिया पर बलूच लिबरेशन आर्मी ने इसकी जानकारी शेयर की है।

बलूच लिबरेशन आर्मी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि मश्कफ, धादर, बोलन में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। जहां उसके लड़ाकों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। इसके चलते जाफर एक्सप्रेस को रुकना पड़ा। इसके बाद ट्रेन पर कब्जा कर सभी यात्रियों को बंधक बना लिया गया। बीएलएल ने धमकी दी है कि अगर पाकिस्तानी सेना किसी भी सैन्य अभियान का प्रयास करती है, तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा।

छह सुरक्षाकर्मियों को मार डाला

बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा कि यह ऑपरेशन मजीद ब्रिगेड, एसटीओएस और फतेह स्क्वाड द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है। अब तक छह सैन्यकर्मी मारे गए हैं और सैकड़ों यात्री हिरासत में हैं। आरोपियों ने रेलवे ट्रैक पर विस्फोट कर ट्रेन को हाईजैक किया है। ट्रेन हाइजैक की घटना कच्छ (बोलन) जिले के पिरोकनारी इलाके में हुई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जाफर एक्सप्रेस में 9 डिब्बे हैं। ट्रेन में 500 से ज्यादा यात्री सवार हैं। ट्रेन आज सुबह 9 बजे क्वेटा से रवाना हुई।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Lpg Cylinder के दाम बढ़ाकर सरकार ने दी सफाई, कई देशों से कम हैं कीमतें

केंद्र सरकार ने एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। जब विपक्ष ने हो-हल्ला मचाया और सोशल मीडिया पर लोग सरकार की आलोचना करने लगे तो सरकार ने अब सफाई दी है। सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत में परिवारों को रसोई गैस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती कीमत पर मिल रही है।