👉 यह भी पढ़ें:
- Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा Boeing 737 कार्गो विमान लापता, 5 क्रू मेंबर सवार
- Delhi Terror Plot Foiled: ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4 आतंकी गिरफ्तार
- Afghanistan-Pakistan Tension: तालिबान का पलटवार, सीमा पर हमले के बाद बढ़ा युद्ध का खतरा, दोनों देशों में हाई अलर्ट
- Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना
- Karachi Terror Attack: पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप, भारत का करारा जवाब- ‘पहले अपने आतंकवादी नेटवर्क पर कार्रवाई करें’
- Jammu Kashmir Breaking News: LoC के पास पकड़ा गया PoK का पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; Vaishno Devi Yatra की सुरक्षा भी कड़ी
0:00 left
नई दिल्ली। पाकिस्तान से एक बड़ी खबर आ रही है। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है। बलोच आर्मी ने ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बंधक बना लिया है। सोशल मीडिया पर बलूच लिबरेशन आर्मी ने इसकी जानकारी शेयर की है।
बलूच लिबरेशन आर्मी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि मश्कफ, धादर, बोलन में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। जहां उसके लड़ाकों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। इसके चलते जाफर एक्सप्रेस को रुकना पड़ा। इसके बाद ट्रेन पर कब्जा कर सभी यात्रियों को बंधक बना लिया गया। बीएलएल ने धमकी दी है कि अगर पाकिस्तानी सेना किसी भी सैन्य अभियान का प्रयास करती है, तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा।
छह सुरक्षाकर्मियों को मार डाला
बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा कि यह ऑपरेशन मजीद ब्रिगेड, एसटीओएस और फतेह स्क्वाड द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है। अब तक छह सैन्यकर्मी मारे गए हैं और सैकड़ों यात्री हिरासत में हैं। आरोपियों ने रेलवे ट्रैक पर विस्फोट कर ट्रेन को हाईजैक किया है। ट्रेन हाइजैक की घटना कच्छ (बोलन) जिले के पिरोकनारी इलाके में हुई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जाफर एक्सप्रेस में 9 डिब्बे हैं। ट्रेन में 500 से ज्यादा यात्री सवार हैं। ट्रेन आज सुबह 9 बजे क्वेटा से रवाना हुई।



