रुपए का सिंबल बदलने को लेकर स्टालिन सरकार पर भड़कीं निर्मला सीतारमण, कहा-खतरनाक मानसिकता का संकेत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। तमिलनाडु सरकार ने 2025-26 के लिए बजट के लिए जो प्रचार सामग्री तैयार की, उसमें रुपये का चिह्न तमिल अक्षर से बदल दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने को कहा कि तमिलनाडु सरकार का रुपये के चिन्ह को हटाने का कदम खतरनाक मानसिकता का संकेत है, जो देश की एकता को कमजोर करता है।

सीतारमण ने कहा कि रुपये का चिन्ह मिटाकर डीएमके न केवल एक राष्ट्रीय प्रतीक को खारिज कर रही है, बल्कि एक तमिल युवा के रचनात्मक योगदान की भी अवहेलना कर रही है। उन्होंने कहा कि रुपये का प्रतीक चिह्न अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छी तरह से पहचाना जाता है और वैश्विक वित्तीय लेनदेन में भारत की पहचान के रूप में काम करता है। ऐसे समय में जब भारत यूपीआई का उपयोग करके सीमापार भुगतान पर जोर दे रहा है, क्या हमें वास्तव में अपने स्वयं के राष्ट्रीय मुद्रा प्रतीक को कमतर आंकना चाहिए?

सीतारमण ने कहा कि वास्तव में, इंडोनेशिया, मालदीव, मॉरीशस, नेपाल, सेशेल्स और श्रीलंका सहित कई देश आधिकारिक तौर पर ‘रुपया‘ या इसे मिले–जुले नाम को अपनी मुद्रा के नाम के रूप में उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचित प्रतिनिधि और अधिकारी संविधान के तहत हमारे राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ लेते हैं। राज्य बजट दस्तावेजों से रुपये के चिन्ह जैसे राष्ट्रीय प्रतीक को हटाना उस शपथ के खिलाफ है। यह राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता को कमजोर करता है।

एक तमिल युवा के योगदान की अवहेलना

वित्त मंत्री ने कहा कि विडंबना यह है कि रुपये के चिन्ह को डीएमके के पूर्व विधायक एन. धर्मलिंगम के बेटे डी उदय कुमार ने डिजाइन किया था। अब इसे मिटाकर डीएमके न केवल एक राष्ट्रीय प्रतीक को खारिज कर रही है, बल्कि एक तमिल युवा के रचनात्मक योगदान की भी पूरी तरह से अवहेलना कर रही है। इसके अलावा, तमिल शब्द रुपाई की जड़ें संस्कृत शब्द रुपया से गहाई से जुड़ी हैं, जिसका अर्थ है गढ़ी हुई चांदी या ऐसा चांदी का सिक्का जिस पर काम हुआ हो। यह शब्द तमिल व्यापार और साहित्य में सदियों से चलता आ रहा है और आज भी, रुपाई तमिलनाडु और श्रीलंका में मुद्रा का नाम बना हुआ है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।