👉 यह भी पढ़ें:
- Karnataka में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, परिवहन भी प्रतिबंधित
- कावेरी के लिए किसानों का अनोखा प्रदर्शन! रेत में खुद को दफन कर बोले- ‘पानी दो, वरना फसल बर्बाद हो जाएगी’
- Siddaramaiah अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बढ़ती उम्र और राजनीति में भ्रष्टाचार का दिया हवाला
- Karnataka में निजी फोटो-वीडियो लीक करने पर अब एफआईआर जरूरी, सरकार ने दिए पुलिस को आदेश
- Karnataka Political Crisis: मंत्री पद छोड़ते ही मचा सियासी भूचाल, आखिर क्यों नाराज़ हुए रामलिंगा रेड्डी?
- Karnataka : डीके शिवकुमार ने ली कर्नाटक के नए सीएम की शपथ, सिद्धारमैया के बेटे का क्या हुआ?
0:00 left
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा में जेडीएस के विधायक एमटी कृष्णप्पा ने सरकार से अजीब मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार हर सप्ताह दो बोतल शराब लोगों को पीने के लिए दे। विधायक चाहते हैं कि सिद्धरमैया सरकार अपनी 5 गारंटी में शराब की दो बोतल देना भी शामिल करे।
जनता दल (सेक्युलर) विधायक एमटी कृष्णप्पा ने बुधवार को विधानसभा में कहा, अध्यक्ष महोदय, मुझे गलत मत समझिए, लेकिन जब आप 2000 रुपये मुफ्त देते हैं, जब आप बिजली मुफ्त देते हैं – तो यह हमारा पैसा है, है न? तो उनसे कहिए कि वे शराब पीने वालों को भी प्रति सप्ताह दो बोतल मुफ्त दें। उन्होंने आगे कहा कि हर महीने पैसे देना संभव नहीं है, है न? बस दो बोतल. यह हमारा पैसा है जो शक्ति योजना, मुफ्त बस और करंट के लिए दिया जा रहा है, है न? तो पुरुषों को हर सप्ताह दो बोतल देने में क्या बुराई है? इसे करवाइए. कॉपरेटिव सोसाइटी के जरिए ऐसा करने दीजिए।
जेडीएस विधायक की इस मांग पर कांग्रेस के केजे जॉर्ज ने कहा कि आप चुनाव जीतिए, सरकार बनाइए और यह कीजिए। इस पर एमटी कृष्णप्पा ने आगे कहा कि आपने अब गारंटी दे दी है, है न? फिर केजे जॉर्ज ने कहा हम शराब पीने को यथासंभव कम करने का प्रयास कर रहे हैं। विधायक की इस मांग पर विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने कहा कि दो बोतल मुफ्त देने के आपके सुझाव से पहले ही हम मुश्किल स्थिति में हैं। कल्पना कीजिए कि अगर हम दो बोतल मुफ्त देने लगें तो स्थिति कैसी होगी। इस पर एमटी कृष्णप्पा ने कहा अगर आप इसे मुफ़्त में देंगे तो स्थिति अपने आप ठीक हो जाएगी। फिर अध्यक्ष ने कहा यहां 224 लोगों में कितने लोग हैं जो शराब नहीं पीते? कृष्णप्पा कृष्णप्पा ने यह भी दावा किया कि कई विधायक खुद शराब पीते हैं।



