मुंबई। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार में भी मंगल की उम्मीद है। बीएसई सेंसेक्स 312 अंक की बढ़त के साथ 78,296 पर खुला। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 93 अंक चढ़कर 23,751 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
प्री–ओपन सेशन के बाद शुरुआती कारोबार में बाजार ने और मजबूती दिखाई। 9:39 बजे तक सेंसेक्स 487.89 अंक की बढ़त के साथ 78,472.27 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 132 अंकों की छलांग लगाकर 23,790.35 पर ट्रेड कर रहा था। इस तेजी के पीछे विदेशी निवेशकों की खरीदारी और वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेत बड़ी वजह रहे। आज के कारोबार में अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, एल एंड टी और टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी दिखी। दूसरी तरफ पावर ग्रिड, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसी बैंक लाल निशान कारोबार करते नजर आए। इससे पहले 24 मार्च को बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. सेंसेक्स 1,078.87 अंक (1.40%) उछलकर 77,984.38 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 307.95 अंक (1.32%) की तेजी के साथ 23,658.35 के स्तर पर पहुंचा था। लगातार छह सत्रों में सेंसेक्स 4,155 अंक और निफ्टी 1,261 अंक चढ़ चुका है। इस दौरान निवेशकों की कुल संपत्ति में 27.10 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। मार्च महीने की शुरुआत से अब तक सेंसेक्स 4,786.28 अंक यानी 6.53% की बढ़त दर्ज कर चुका है।
👉 यह भी पढ़ें:
- शेयर बाजार में अभी से दीपावली शुरू, सेंसेक्स 1233 अंक चढ़कर हुआ बंद, निफ्टी भी 387 अंक ऊपर
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली, सेसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले



