नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को लंदन में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के केलॉग कॉलेज में थीं। जब उन्होंने अपना भाषण शुरू किया तो कुछ छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों ने हाथ में तख्तियां लेकर आरजी कर कॉलेज और घोटालों से जुड़े मामले उठाए।
ममता बनर्जी को ऑक्सफोर्ड के केलॉग कॉलेज में महिलाओं, बच्चों और समाज के हाशिए पर पड़े वर्गों के सामाजिक विकास पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था। वह बंगाल की स्वास्थ्य साथी और कन्याश्री योजनाओं का जिक्र कर रही थीं। जब उन्होंने बंगाल में निवेश पर अपनी बात रखनी शुरू की तो कुछ लोग हाथ में तख्तियां लेकर खड़े हो गए। इन पर राज्य में चुनाव और हिंसा के साथ ही आरजी कर मामले को लेकर लिखा हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान चिल्लाकर अपनी बात रखी तो ममता ने कहा- मेरा स्वागत कर रहे हैं, धन्यवाद। मैं आपको मिठाई खिलाऊंगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- आशीष बनर्जी की मौत पर ममता का दर्द, बोलीं-बदनाम किया, झूठे आरोप लगाए
- West Bengal: कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा-जिसे जहां जाना है 21 जुलाई से पहले चला जाए
- TMC : बंगाल में ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, तीन पूर्व राज्यसभा सांसद भाजपा में हुए शामिल
- TMC ऑफिस पर बागी गुट का कब्जा, बैठक के बाद लगाया ताला, अरूप रॉय का नाम लिखा बैनर टांगा
- बंगाल में टीएमसी के बागियों का बड़ा खेला, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को पद से हटाया
- इस्तीफा नहीं दूंगी: धरना क्वीन ममता बनर्जी की यह नौटंकी क्यों?
ममता ने प्रदर्शनकारियों से कहा-बंगाल में आओ
जब प्रदर्शनकारियों ने आरजी कर का मुद्दा उठाया तो मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा किथोड़ा जोर से बोलिए, मैं आपकी बात नहीं सुन पा रही हूं। मैं आपकी हर बात सुनूंगी। क्या आपको पता है कि यह मामला लंबित है? इस मामले की जांच की जिम्मेदारी अब केंद्र सरकार के हाथ में है, यह मामला अब हमारे हाथ में नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी की घटना का मुद्दा भी उठाया। मुख्यमंत्री ने फिर एक प्रदर्शनकारी को भाई कहकर संबोधित किया और कहा कि झूठ मत बोलो। मुझे तुमसे सहानुभूति है, लेकिन इसे राजनीति का मंच बनाने के बजाय बंगाल जाओ और अपनी पार्टी को खुद को मजबूत करने के लिए कहो ताकि वे हमसे लड़ सकें। ममता ने कहा कि मेरा अपमान करके अपनी संस्था का अपमान मत करो।



