👉 यह भी पढ़ें:
- MP Politics में बड़ा दावा! Mohan Yadav पर लगे आरोपों के पीछे BJP की साजिश? Akhilesh Yadav ने खोले कई राजनीतिक राज
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा-कहीं जांच की रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए
- अखिलेश यादव ने साधा योगी सरकार पर निशाना, कहा-इस सरकार के लिए धर्म का मतलब धन है
- यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा-समय बिताने के लिए करना है कुछ काम
- महिला आरक्षण बिल पर संसद में बोले अखिलेश यादव-धोखे से लागू करना चाहते हैं आरक्षण, अमित शाह ने कहा- आपका बस चले तो घरों की भी जाति तय कर दें
- अखिलेश यादव ने एफसीआरए बिल को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा-इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी भाजपा
0:00 left
लखनऊ। लखनऊ में ईद के मौके पर ईदगाह जा रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव का काफिला पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद वे सरकार पर भड़क गए और जमकर गुस्सा निकाला। अखिलेश ने कहा कि पूरी बैरिकेडिंग लगाकर मुझे आधे घंटे रोका गया। मैं इसे तानाशाही समझूं या इमरजेंसी समझूं? क्या दबाव बनाना चाहते हैं कि दूसरे के धर्मों में शामिल न हों?
सपा प्रमुख अखिलेश ने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि क्या बैरिकेडिंग इसलिए की जा रही थी कि लोग त्योहार न मना पाएं। सबसे बड़ा खतरा लोकतंत्र को है। बीजेपी इस देश को संविधान से नहीं चला रही है। बैरिकेडिंग लगाकर मुझे आधे घंटे रोका गया। मैंने जानने की कोशिश की, ऐसा क्यों किया जा रहा है. किसी के पास कोई जवाब नहीं था। मैं इसे तानाशाही समझूं या इमरजेंसी समझूं? क्या दबाव बनाना चाहते हैं कि दूसरे के धर्मों में शामिल न हों?
अखिलेश ने कहा कि ईद का त्योहार पर हम सब खुशी से मनाते हैं। एक दूसरे से गले मिलकर, सेवइयां खाई जाती है। यह भाईचारे का त्योहार है। यह देश की खूबसूरती है कि सभी धर्मों के अलग अलग रास्ते पर चलने वाले लोग एक मिलकर रहते हैं। दुनिया में इतना खूबसूरत देश कहीं नहीं है, जहां इतने धर्मों के लोग मिलकर रहते हैं। हम एक दूसरे की परेशानियों में मदद करते हैं। हम सब मिलकर रहेंगे तो देश तरक्की के रास्ते पर जाएगा। अखिलेश ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) मुझे पहले बार ऐशबाग ईदगाह लेकर आए थे। उस दिन से आज तक मैं लगातार आ रहा हूं, लेकिन ऐसी बैरिकेडिंग कभी नहीं देखी।



