ईद की नमाज में दिल्ली से लेकर भोपाल तक वक्फ बिल का विरोध, लोगों ने काली पट्टी बांधकर पढ़ी नमाज, इंदौर की नमाज में उठा मामला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। आज पूरे देश में ईद मनाई जा रही है। नमाज के दौरान दिल्ली, भोपाल से लेकर इंदौर तक में वक्फ बिल का विरोध दिखा। भोपाल में भी लोग काली पट्‌टी बांधकर नमाज पढ़ने गए, वहीं इंदौर में भी ऐसा ही हुआ। इंदौर में तो ईदगाह में नमाज के बाद शहर काजी डॉ. इशरत अली ने वक्फ बोर्ड की जमीनों का मुद्दा उठाया। मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सांरग ने ऐसी घनटाओं की कड़ी आलोचना की है।

इंदौर में शहर काजी डॉ.इशरत अली ने कहा कि वक्फ की बेशकीमती जायदाद पर सियासत की निगाह आ गई है। मौत और जिंदगी इंसान के हाथ में नहीं है, लेकिन इस मस्जिद में वादा करता हूं कि ताउम्र इस वक्फ की जायदादा की रक्षा करना आप लोगों को जिम्मेदारी है। यह गलत लोगों के हाथों में नहीं जाना चाहिए। उनकी यह बात सुनकर नमाज पढ़ने आए समाजजनों ने हाथ उठाकर सहमति दी। इसके बाद शहरकाजी ने कहा कि इंदौर में एक अविवादित जमीन है, लेकिन उस पर कब्जे हो गए है, कॉलोनियां कट गई हैं। ज्यादातर वक्फ की जमीनों के यहीं हाल है। इसलिए हम चाहते हैं कि ईदगाह मैदान की भी सुरक्षा की जाए।

मंत्री विश्वास सारंग ने जताई नाराजगी

मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान में आतंकवादी हमले करता हैं, बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार होता है और मुंबई में आतंकवादी हमले होते हैं, तब किसी ने काली पट्टी नहीं बांधी। कश्मीर में पंडितों पर हुए अत्याचार के समय भी पट्टी नहीं बांधी गई। सारंग ने कहा कि बिना वक्फ बोर्ड बिल को पढ़े इसका विरोध करना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि वक्फ से किसी गरीब मुसलमान को कोई लाभ नहीं मिला, बल्कि यह केवल बेजा कब्जा करने वाले अमीर मुस्लिम नेताओं का फायदा हुआ है।

काली पट्‌टी के अलावा फलस्तीन के बैनर भी

इंदौर-भोपाल सहित देश व प्रदेश के कई हिस्सों में लोगों ने काली पट्‌टी बांधकर नमाज पढञी। भोपाल में ईदगाह के बाहर कुछ युवक फलस्तीन के समर्थन में बैनर लेकर भी पहुंचे। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कहा कि फिरकापरस्त विचारधारा को उन्माद फैलाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ईद के मौके पर इस तरह के बैनर लगाकर अराजकता फैलाने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सारंग ने देशवासियों से कहा कि जो लोग हिंदुस्तान में रहते हुए फिरकापरस्ती की मानसिकता रखते हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि अगर वे हिंदुस्तान की धरती पर हैं, तो उन्हें हिंदुस्तान की सोच को समझना होगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत, खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया है। इससे खाद वितरण और ई-टोकन प्रणाली में किसानों को राहत मिलेगी।

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।