👉 यह भी पढ़ें:
- IPL 2026 Final: हार के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी! RCB के लिए कही ऐसी बात जिसने जीत लिया फैंस का दिल
- RCB ने GT को हराकर लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीती: विराट कोहली की 75 रनों की धमाकेदार पारी
- शुभमन गिल के शतक से IPL 2026 फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस, वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी गई बेकार
- RR vs SRH Playoff 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, क्वालीफायर-2 में GT से भिड़ंत
- PBKS vs LSG IPL 2026: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
- GT vs CSK: गुजरात टाइटन्स की 89 रन से धमाकेदार जीत, चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर
0:00 left
नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन लगातार खराब रहा है। इसके कारण उनके संन्यास की खबरें चर्चा में हैं। अब उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा है कि अभी मैं 43 साल हूं और आईपीएल 2025 के खत्म होने तक 44 साल का हो जाऊंगा। इसके बाद मेरे पास 10 महीने का समय होगा ये जानने के लिए कि मैं आगे खेल सकता हूं या नहीं, लेकिन इसका फैसला मैं नहीं करता, बल्कि मेरा शरीर करता है। ।
चेन्नई सुपर किंग्स (विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने ताजा पॉडकास्ट में आईपीएल से अपने संन्यास की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। धोनी के संन्यास की अफवाह ने उस वक्त जोर पकड़ा जब सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेपॉक में खेले गए मुकाबले को देखने के लिए धोनी के माता–पिता भी स्टेडियम पहुंचे। हालांकि यह अफवाह ही साबित हुई।
धोनी ने एक पॉडकास्ट में प्रशंसकों को भरोसा दिलाया है कि वह इस सीजन के अंत में अपने करियर को अलविदा नहीं कह रहे। धोनी बताया कि वह अपने शरीर को आठ महीने का समय देंगे यह देखने के लिए कि क्या 44 साल की उम्र में भी वह खेल सकते हैं। उनके पास अभी समय है यह जानने के लिए कि क्या वह इस लीग में अलविदा कहेंगे। धोनी के पॉडकास्ट में कहा, नहीं, अभी नहीं, मैं अभी भी आईपीएल में खेल रहा हूं। मैं चीजों को आसान रखता हूं और एक साल का समय देता हूं। अभी मैं 43 साल हूं और आईपीएल 2025 के खत्म होने तक 44 साल का हो जाऊंगा। इसके बाद मेरे पास 10 महीने का समय होगा ये जानने के लिए कि मैं आगे खेल सकता हूं या नहीं। लेकिन इसका फैसला मैं नहीं करता, बल्कि मेरा शरीर करता है।



