लखनऊ। वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के कई जलों में हिंसा भड़क रही है। इसको लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। योगी ने कहा कि लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे। दंगाई डंडे से ही मानेंगे। जिसे बांग्लादेश पसंद, वो बांग्लादेश जाए।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल जल रहा है, लेकिन वहां की मुख्यमंत्री चुप हैं। दंगाइयों को शांतिदूत कहती हैं। लातों के भूत बातों से नहीं मानेंगे। सेक्युलरिज्म के नाम पर दंगाइयों को खुली छूट दे दी है। योगी ने कहा कि एक सप्ताह से मुर्शिदाबाद जल रहा है। सरकार मौन है। इस प्रकार की अराजकता पर लगाम लगनी चाहिए। योगी ने कहा कि मैं धन्यवाद दूंगा इस बात के लिए वहां के न्यायालय को कि वहां पर केंद्रीय बलों को तैनात कर अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा की व्यवस्था के लिए कदम उठाया है। कांग्रेस, सपा, टीएमसी मौन है। वह धमकी पर धमकी दिए जा रहे हैं। बांग्लादेश के अंदर जो हुआ था वो उसका समर्थन कर रहे हैं। अगर बांग्लादेश अच्छा लग रहा है तो वहीं चले जाएं क्यों भारत की धरती पर बोझा बने हुए हो।


