भारत ने वक़्फ संशोधन क़ानून पर पाकिस्तान की टिप्पणी को किया खारिज

Date:

भारत ने वक़्फ संशोधन क़ानून पर पाकिस्तान की टिप्पणी को किया खारिज

वक़्फ संशोधन क़ानून पर पाकिस्तान की ओर से की गई टिप्पणी के जवाब में भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।

India reject comments made by Pakistan on the Waqf Amendment Act calls it  baseless वक्फ कानून पर पाकिस्तान की टिप्पणी पर भारत ने लताड़ा, कहा- पहले  खुद के गिरेबान में झांके पाक,

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बयान में कहा,भारत की संसद में पारित किए गए वक़्फ़ संशोधन विधेयक पर पाकिस्तान की आधारहीन टिप्पणी को हम पुरज़ोर ढंग से खारिज करते हैं।

उन्होंने कहा,पाकिस्तान के पास भारत के आंतरिक मामलों पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। पाकिस्तान को दूसरों को उपदेश देने से पहले, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने के मामले में अपने ही ख़राब रिकॉर्ड पर नजर डालनी चाहिए।

दरअसल, इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने वक़्फ़ संशोधन क़ानून को लेकर बयान दिया था।
पाकिस्तान की एआरवाय न्यूज वेबसाइट के अनुसार, प्रवक्ता शफकत अली ख़ान ने कहा था,भारत का यह कदम अल्पसंख्यकों के अधिकारों को कमज़ोर करने और मुस्लिमों को उनकी संपत्ति से हटाने के लिए किया गया प्रयास है।

इस पर भारत की प्रतिक्रिया साफ तौर पर यह संकेत देती है कि वह इस मामले को पूरी तरह अपना आंतरिक विषय मानता है और बाहरी टिप्पणी को अनुचित समझता है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bhutan Earthquake: आधी रात कांपी धरती, बंगाल में मची अफरा-तफरी! मोबाइल अलर्ट के कुछ सेकंड बाद महसूस हुए तेज झटके

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र भूटान में स्थित था और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। कम गहराई होने के कारण झटकों का असर दूर-दूर तक महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई