0:00
0:00 left
Uniform Civil Code Loading…… भाजपा का वीडियो
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल को एक साल पूरा होने से पहले भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां, यूसीसी लागू होने के संकेत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने वाला है। हालांकि इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पिछली दो बार की तरह पूर्ण बहुमत नहीं मिला, इसके बावजूद पार्टी का दावा है कि सरकार ने मजबूती से काम किया है। विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि गठबंधन सरकार बड़े फैसले नहीं ले पाएगी, लेकिन भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर इन आरोपों को खारिज किया है।
भाजपा द्वारा जारी इस वीडियो में सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को गिनाया गया है और भविष्य की योजनाओं की झलक भी दिखाई गई है। खास बात यह है कि वीडियो के अंत में “Uniform Civil Code Loading…” (समान नागरिक संहिता लागू होने वाला है) लिखा गया है, जिससे संकेत मिलते हैं कि केंद्र सरकार जल्द ही यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा सकती है। इससे पहले सरकार वक्फ कानून में बदलाव कर चुकी है।
भाजपा के इस वीडियो पर प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बयान देते हुए कहा कि मुसलमानों को यूसीसी मंजूर नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर समान नागरिक संहिता में शरीयत के उसूलों का ध्यान रखा जाए तो यह स्वीकार्य हो सकता है।
भाजपा का यह प्रचार अभियान न केवल सरकार की स्थिरता और उपलब्धियों को उजागर करता है, बल्कि आगामी समय में संभावित बड़े फैसलों की ओर भी इशारा करता है, जिनमें UCC को लेकर चर्चा तेज हो सकती है।
👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण
- भाजपा की संकल्प सभा में सफाईकर्मियों का हंगामा, नेताओं को करना पड़ा विरोध का सामना
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- मिशन 2028 : कोई भागवत करा रहा, कोई पोते की खुशी में लड्डू बांट रहा, तो कोई निकाल रहा चुनरी यात्रा
- कैलाशजी, मंत्रिमंडल की बैठक में आप खुद ही नहीं जाते, फिर सीएम क्या आपके घर आकर बात करें या फिर हर दिन फोन लगाएं?
- मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…



