पहलगाम आतंकी  हमले के बाद पीएम मोदी ने सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़ा, लौटे भारत

Date:

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़ा, लौटे भारत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना सऊदी अरब का दौरा बीच में रोक कर भारत वापसी की है।

PM मोदी सऊदी का दौरा छोड़ भारत लौटे, पहलगाम हमले को लेकर NSA और विदेश  मंत्री के साथ एयरपोर्ट पर ही की बैठक- Navbharat Live (नवभारत) - Hindi News  | pm modi

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर गए थे, लेकिन हमले के चलते उन्होंने यह दौरा अधूरा छोड़ने का फैसला लिया।

हमले को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ‘आतंकवादी हमला’ बताया और सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “हमले के ज़िम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा।”

दिल्ली पहुंचते ही प्रधानमंत्री ने एक इमर्जेंसी ब्रीफ़िंग मीटिंग की, जिसमें हालात की पूरी जानकारी ली गई। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ मौजूदा स्थिति पर चर्चा की है।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही हालात का जायज़ा लेने के लिए कश्मीर पहुंच चुके हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related