इंदौर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सुशील नथानियल का पार्थिव शरीर बुधवार रात 9 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचा। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वे सुशील के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी।
उल्लेखनीय है कि घटना के दौरान सुशील का बेटा आस्टन और पत्नी जेनिफर किसी तरह सुरक्षित बच गए थे और बेटी आकांक्षा को भी गोली लगी थी। ये सभी सुशील के शव के साथ इंदौर आए। मुख्यमंत्री से मिलते ही उनके परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। सीएम ने उन्हें दिलासा दिया। कहा कि दुख और शोक की इस घड़ी में न केवल प्रदेश बल्कि पूरा देश उनके साथ है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसारन घाटी इलाके में मंगलवार दोपहर में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। इस हमले में मारे गए 27 लोगों में इंदौर के वीणा नगर निवासी सुशील नथानियल की भी जान चली गई। उनकी बेटी आकांक्षा गोली लगने से घायल हुई हैं। सुशील आलीराजपुर स्थित एलआईसी की सैटेलाइट शाखा में पदस्थ थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- विधि अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दोनों आवेदन खारिज
- सीमांकन के लिए सांवेर एसडीएम कार्यालय के बाबू ने मांगी ढाई लाख की रिश्वत, लोकायुक्त ने दर्ज किया केस
- सीएम ने छोड़ा इंदौर का प्रभार, मंत्री विजयवर्गीय फिर भी खाली हाथ, चैतन्य काश्यप को मिली कमान
- आखिर 100 करोड़ की फर्जी रजिस्ट्रियों से कब उठेगा पर्दा, एफआईआर और जांच के बाद भी कोई पकड़ा क्यों नहीं जा रहा?
- श्रीराम बिल्डर्स के मामले में इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा अंतरिम आदेश, 62 कब्जाधारियों पर बेदखली की कार्रवाई जारी रहेगी, कुछ को राहत
- इंदौर की खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को FSSAI की मंजूरी, अब खाद्य पदार्थों की जांच में आएगी तेजी



