नई दिल्ली। पहलगाम हमले को लेकर जहां पूरे देश में विरोध के स्वर उठ रहे हैं, वहीं जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सवाल किया कि कोई उनसे (आतंकवादी) से लड़ा ही नहीं, किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश ही नहीं की। वो आए, घटना की और आराम से चले गए। कहीं पर उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। ऐसे में सवाल उठता है कि कहां हैं चौकीदार?
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि सबसे बड़ी समस्या ये है कि जब हमारे घर में हमने चौकीदार रखा हुआ है और हमारे घर में कोई घटना होती है तो हम सबसे पहले किसे पकड़ें? सबसे पहले तो चौकीदार को पकड़ेंगे ना कि तुम कहां थे? किस लिए ऐसी घटना हुई? लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि वे कहते तो हैं कि हम चौकीदार हैं लेकिन चौकीदारी की गई होती तो उसके ऊपर आक्रमण कर उसे मारा नहीं गया होता।
👉 यह भी पढ़ें:
- आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले के बाद बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद- केवल माहौल बनाने और सुरक्षा प्राप्त करने के लिए हुआ है यह सब
- इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद बोले अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती- हमको पता था कि झूठ की उम्र ज्यादा नहीं होती है
- अपने ऊपर केस दर्ज होने के बाद बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती- पुलिस इसकी जांच कराए, हम पूरा सहयोग करेंगे
- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कोर्ट ने दिए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के आदेश, शंकराचार्य ने कहा-मुकदमा पूरी तरह फर्जी
- माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के विवाद पर योगी आदित्यनाथ ने तोड़ी चुप्पी, कहा-हर कोई शंकराचार्य नहीं हो सकता
- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने यूपी सरकार पर साधा निशाना, सीएम योगी से मांगा हिन्दू होने का प्रमाण
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कहा कि कोई उनसे (आतंकवादी) से लड़ा ही नहीं, किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश ही नहीं की। वो आए, घटना की और आराम से चले गए. कहीं पर उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। ऐसे में सवाल उठता है कि कहां हैं चौकीदार? उन्होंने आगे कहा कि चौकीदार के बारे में कोई चर्चा ही नहीं हो रही है। वो कह रहे हैं कि हम उनको (पाकिस्तान) को सबक सिखा देंगे लेकिन आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे या नहीं, इतनी जल्दी आपको कैसे पता चल गया? ये बात घटना से पहले क्यों नहीं पता चली? अगर आतंकवादी पाकिस्तान से आए तो उनके खिलाफ तगड़ी कार्रवाई करिए।
सिंधु का जल रोकने की क्या है व्यवस्था
सिंधु जल संधि निलंबित करने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि आप कह रहे हैं कि सिंधु जल संधि को हमने सस्पेंड कर दिया है लेकिन आपके यहां जल को रोक लेना की कोई व्यवस्था है? हमने विशेषज्ञों से पूछा कि यदि पानी हमारे देश में रोक दिया जाए तो हमारे पास क्या व्यवस्था है? विशेषज्ञों ने कहा कि हमारे पास कोई व्यवस्था नहीं है। अगर हम आज से ये काम शुरू करें तो भी कम से कम 20 साल लगेंगे, तब हम सिंधु नदी का जल रोक पाएंगे। उन्होंने सरकार से अपील की कि जिन लोगों से ये चूक हुई है उन्हें सजा देने की जरूरत है। अगर कोई बाहरी है तो ऊपर भी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।



