सीमा हैदर ने फिर की अपील, मुझे मत भेजो पाकिस्तान, वहां के कट्टर मुल्ला नहीं छोड़ेंगे

Date:

नई दिल्ली। पाकिस्तान से भाग कर भारत में शादी करने वाली सीमा हैदर ने सरकार से फिर अपील की है कि उसे पाकिस्तान न भेजा जाए। सोशल मीडिया पर सीमा हैदर का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पाकिस्तान में अपनी जान का खतरा बता रही हैं। सीमा हैदर कह रही हैं कि अगर वह पाकिस्तान वापस जाती हैं तो कट्टर मुल्ला मुझे नहीं छोड़ेंगे।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने सभी पाकिस्तानियों को वापस जाने का आदेश दे दिया है। पाकिस्तान वापस जाने के नाम से सीमा हैदर काफी डरी हुई हैं और वह लगातार पीएम मोदी और सीएम योगी से वापस भेजे जाने की गुहार लगा रही हैं। अब सोशल मीडिया पर सीमा हैदर का एक नया वीडियो सामने आया है। इसें वे कह रही हैं कि अगर वह पाकिस्तान वापस जाती हैं तो वहां के लोग मुझे नहीं छोड़ेंगे। पाकिस्तान के कट्टर मुल्ला मुझे नहीं छोड़ेंगे। वायरल वीडियो में वह कह रही हैं कि मुझे वहां नहीं छोड़ेंगे। पहले तो मैंने हिंदू से शादी की है, दूसरा मैं हिंदू धर्म में ब्याह गई हूं। पहले तो ये बातें छिपी हुई थीं, लेकिन अब तो सबको पता है। वहां के कट्टर मुल्ला, मेरे ससुराल वाले मुझे नहीं छोड़ेंगे। वहां लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है, कल ही सिंध में तीन लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया गया। इससे पहले भी सीमा हैदर ने वीडियो जारी कर ऐसी ही अपील की थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी सीमा का साथ दिया था।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलते ही लाल हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 8 जून को शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी 23,100 के स्तर के नीचे फिसल गया। आईटी, मेटल, ऑटो और फाइनेंशियल शेयरों में तेज गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी।