सीमा हैदर ने लगाई गुहार-मैं भारत की बहू, मुझे यहीं रहने दीजिए, एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी सरकार से की अपील

Date:

नई दिल्ली। पाकिस्तान से भागकर उत्तरप्रदेश में आकर शादी करने वाली सीमा हैदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उसे भारत में रहने देने की गुहार लगाई है। सीमा ने अपील करते हुए कहा कि वह बेशक पाकिस्तान की बेटी थी लेकिन अब बहू भारत की है और उन्हें भारत में रहने की इजाजत दी जाए। बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सांवत ने भी सीमा हैदर का साथ देते हुए सरकार से उसे भारत में ही रहने देने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़कर जाने का आदेश दिया है। 32 वर्षीय पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर 2023 में गैरकानूनी तरीके से भारत में दाखिल हुई थी और उसने ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी 24 वर्षीय सचिन मीना से शादी कर ली थी। दोनों अब एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। सीमा हैदर ने एक वीडियो में कहा कि मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। मैं मोदी जी और योगी जी से अपील करती हूं कि मैं अब उनकी शरण में हूं। मैं पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब मैं भारत की बहू हूं। मुझे यहीं रहने दीजिए। हैदर का दावा है कि सचिन मीना से शादी के बाद उसने हिंदू धर्म अपना लिया है। सीमा हैदर के वकील एपी सिंह को उम्मीद है कि उन्हें भारत में रहने की अनुमति दी जाएगी। एपी सिंह ने दावा किया कि सीमा अब पाकिस्तानी नागरिक नहीं है। उसने ग्रेटर नोएडा निवासी सचिन मीना से विवाह किया और हाल ही में उनकी बेटी भारती मीना को जन्म दिया। उसकी नागरिकता अब उसके भारतीय पति से जुड़ी हुई है और इसलिए केंद्र का निर्देश उस पर लागू नहीं होना चाहिए।

Exclusive: भारत में भी सीमा हैदर की जान को खतरा... पाकिस्तान भेजने पर अभी  कोई फैसला नहीं - Seema Haider life in danger in India as well At present  Seema will not

राखी सावंत ने भी दिया सीमा का साथ

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कारण बताए कि सीमा को वापस पाकिस्तान क्यों नहीं भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजना चाहिए, क्योंकि अब वो भारत की बहू है, वो सचिन की पत्नी है और उसके बच्चे की मां है। वो हिंदुस्तानी बन चुकी है क्योंकि वो सचिन के बच्चे की मां बन गई है। किसी महिला के साथ इस तरह का अन्याय नहीं होना चाहिए। वो अब हिंदुस्तान की बहू है तो आप सीमा हैदर के साथ ऐसी गलत चीजें नहीं कर सकते। वो सचिन की बीवी है और हिंदुस्तान की बहू है, यूपी की बहू है तो उसे भारत से ना निकाला जाए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।

एमपी पुलिस भर्ती: 507 सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती में 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

एससीओ फोटो से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने पर विवाद

एससीओ फोटो विवाद में पाकिस्तानी पीएमओ की हरकत ने भारत में आक्रोश पैदा किया। पीएम मोदी की तस्वीर हटाई गई, जिससे कूटनीतिक तनाव बढ़ा।

टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका

बीवीजी इंडिया लिमिटेड को इंदौर आईएसबीटी का ठेका मिला, जबकि टेंडर प्रक्रिया के दौरान पटना में ब्लैकलिस्टेड थी।

इंदौर-पातालपानी के लिए ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू

इंदौर-पातालपानी ओपन-टॉप डबल डेकर बस सेवा जल्द शुरू होगी। पर्यटकों को प्राकृतिक दृश्यों का अनुभव मिलेगा।

जीतू पटवारी ने सीएम से इंदौर के नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी

नेहरू स्टेडियम की अनुमति को लेकर जीतू पटवारी ने सीएम से अपील की। राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' में युवाओं से संवाद करेंगे।