पाकिस्तानी महिला से शादी करने वाला सीआरपीएफ जवान मुनीर अहमद बर्खास्त, शादी की जानकारी छुपाई, अवैध तरीके से महिला को रखा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पाकिस्तानी महिला से शादी करने वाले सीआरपीएफ के जवान मुनीर अहमद को बर्खास्त कर दिया गया है। मुनीर ने शादी का बात सीआरपीएफ से छुपाई थी, जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक बताया गया।

सीआरपीएफ ने कहा कहा कि गंभीर चिंता के मामले में सीआरपीएफ की 41 बटालियन के सीटी/जीडी मुनीर अहमद को एक पाकिस्तानी नागरिक से अपनी शादी को छिपाने और उसके वीजा की वैधता से परे उसे जानबूझकर शरण देने के लिए तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उनके कार्यों को सेवा आचरण के उल्लंघन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक पाया गया। बताया जाता है कि मुनीर ने मिनल से निकाह के लिए सीआरपीएफ से परमिशन मांगने के लिए अर्जी लगाई थी। इससे पहले कि उसकी अर्जी मंजूर की जाती और सीआरपीएफ मुख्यालय कोई फैसला ले पाता मुनीर ने पाकिस्तानी महिला से निकाह कर लिया। इसके बाद वह भारत आ गई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया और उन्हें अपने देश वापस जाने का आदेश दिया तो मिनल ने जम्मू–कश्मीर हाई कोर्ट का रुख किया। जहां से उसे 30 अप्रैल 2025 को उसे कुछ दिन रहने की मोहलत दे दी गई। अब इस मामले की सुनवाई 14 मई को होनी है।

👉 यह भी पढ़ें:

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निकाह होने के बाद मुनीर ने अपनी बेगम को टूरिस्ट वीजा पर भारत बुलाया और वो उसके साथ रहने लगा। मिनल का वीजा 22 मार्च को खत्म हो गया था। इसके बावजूद वो भारत में अवैध तरीके से रह रही थी। जम्मू के हंदवाल का रहने वाला मुनीर 2017 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। मुनीर पर देश की सुरक्षा के साथ समझौते का आरोप लगा था।

मामला जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में

यह मामला अब जम्मू–कश्मीर हाईकोर्ट के सामने है। हाईकोर्ट ने 29 अप्रैल को मीनल को 10 दिन तक भारत में रहने की इजाजत दे दी है। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि क्या ऑनलाइन शादी की कानूनी मान्यता है या नहीं? इस मामले की अगली सुनवाई 14 मई को होनी है। उधर, यह मामला सामने आते ही सीआरपीएफ ने मुनीर के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। मुनीर को जम्मू से हटाकर भोपाल भेजा गया है।

सीआरपीएफ की नजर में मुनीर की गलतियां

सीआरपीएफ का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चलता है कि मुनीर ने एक नहीं, बल्कि कई गलतियां की हैं। उसने ना केवल सच्चाई छुपाई है, बल्कि सीआरपीएफ के नियम भी तोड़े हैं। पहली गलती, बाहर या दुश्मन देश के किसी युवती से बिना आधिकारिक मंजूरी प्राप्ति के कैसे शादी कर सकते है? शादी करने के बाद भी मुनीर ने अपने विभाग से यह बात छुपाई। पाकिस्तानी पत्नी के भारत में आने के बाद भी उसके साथ रहने की बात नहीं बताई। वीजा खत्म होने के बाद भी पत्नी को अवैध तरीके से अपने घर में रखा। देश की सुरक्षा के साथ भी समझौता किया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।