असम में पाकिस्तान समर्थक पोस्ट पर 42 गिरफ्तार, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया देशद्रोह और पाखंड
असम में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने के आरोप में अब तक 42 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के बाद तेज़ हुई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी कि हाल ही में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो भारतीय धरती पर रहते हुए पाकिस्तान का समर्थन कर रहे थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा का गंभीर आरोप: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पाकिस्तान सरकार के वेतन पर काम करती थीं
- असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने फिर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर लगाए गंभीर आरोप, ISI से संबंध का दावा
- ईद की नमाज पर बयान को लेकर सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने जताई शर्मिंदगी, कहा – असम के लोग नहीं चाहते सड़क पर नमाज
मुख्यमंत्री सरमा ने ऐसे तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भारत की स्वतंत्रता का लाभ उठाकर पाकिस्तान की पैरवी करना किसी भी प्रकार से आदर्शवाद नहीं, बल्कि अज्ञानता और पाखंड है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग भारत में रहकर पाकिस्तान का समर्थन करते हैं, वे अपनी मातृभूमि के साथ विश्वासघात कर रहे हैं।
सीएम सरमा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा,
“भारत में जो लोग जमीनी हकीकत को समझे बिना अमन की आशा का उपदेश देते हैं, उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि पाकिस्तान में भारत के साथ शांति की बात करना अपराध है। भारत में पाकिस्तान के पक्ष में बात करना बर्दाश्त किया जाता है, उस पर बहस होती है और कभी-कभी मुख्यधारा के मंचों पर उसे बढ़ावा भी दिया जाता है। भारत की आजादी का आनंद लेते हुए पाकिस्तान के लिए प्रेम दिखाना न तो आदर्श है, न ही समझदारी – यह पाखंड और देश के साथ धोखा है।”



