ईंधन की कोई कमी नहीं, घबराने की जरूरत नहीं: इंडियन ऑयल का बयान
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि देश भर में ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है।
👉 यह भी पढ़ें:

आईओसीएल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, “इंडियन ऑयल के पास पूरे देश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक है और हमारी आपूर्ति लाइनें बिना किसी समस्या के अच्छी तरह से चल रही हैं।”
कंपनी ने जनता से अपील की कि वे घबराकर खरीदारी न करें। पोस्ट में कहा गया, “हमारे सभी आउटलेट पर ईंधन और एलपीजी आसानी से उपलब्ध हैं।”
इंडियन ऑयल ने लोगों से शांत रहने और अनावश्यक भीड़ से बचने की सलाह दी है।



