👉 यह भी पढ़ें:
- Iran Supreme Leader Ali Khamenei Funeral: तेहरान पहुंचे भारत के प्रतिनिधि, अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, दुनिया की निगाहें ईरान पर
- Indian Shooting Legend Jaspal Rana Passes Away: 49 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, मनु भाकर के कोच के निधन से खेल जगत में शोक की लहर
- Japan Mosque Controversy: पाकिस्तानी राजदूत ने किया उद्घाटन, अब गिराए जाने का खतरा! अवैध निर्माण ने खड़ा किया बड़ा विवाद
- Immigration Rules 2025: भारत सरकार ने बदले विदेशी नागरिकों के नियम! वीजा, रजिस्ट्रेशन और नागरिकता से जुड़े बड़े बदलाव लागू
- मॉस्को पर यूक्रेन का भीषण मानवरहित हमला, भारतीय नागरिक समेत तीन की मौत
- सेना और नौसेना में बड़ा बदलाव, देश को मिले नए सैन्य नेतृत्वकर्ता
0:00 left
पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब, कई चौकियां तबाह
पाकिस्तान की सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार की जा रही गोलीबारी का भारतीय सेना ने सख्त जवाब दिया है। जवाबी कार्रवाई में भारत ने एलओसी पर स्थित कई पाकिस्तानी पोस्ट को तबाह कर दिया है। भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन का वीडियो भी जारी किया है।

सेना के अनुसार, पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाने के लिए एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGM) का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पाकिस्तान के किस सेक्टर की चौकियां इस जवाबी कार्रवाई में तबाह हुई हैं।
वीडियो से साफ दिखाई देता है कि भारतीय सेना पाकिस्तान की ओर से हो रहे सीजफायर उल्लंघनों का कड़ा और सटीक जवाब दे रही है।
गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में पाकिस्तान की भारी गोलीबारी में भारत में 15 से अधिक निर्दोष नागरिकों की जान जा चुकी है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।



