श्रीनगर। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि दोनों तरफ के नेताओं को बातचीत से इसका हल निकालना चाहिए। महबूबा ने कहा कि दोनों देश न्यूक्लियर पावर हैं, खुदा न खास्ता अगर न्यूक्लियर का इस्तेमाल हुआ तो कोई नहीं बचेगा।
उल्लेखनीय है कि जम्मू–कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तानी सेना आम लोगों को निशाना बना रही है। भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इन घटनाओं पर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मौजूदा तनाव के कारण हमारे लोग प्रभावित हो रहे हैं। यह दोनों पक्षों की ओर से संयम बरतने और तनाव कम करने का समय है, क्योंकि निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। अगर तनाव जारी रहा तो संघर्ष पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेगा। मिलिट्री एक्शन किसी चीज का स्थायी समाधान नहीं होता है। हमें राजनीति के तहत इस मसले को सुलझाना चाहिए। इसमें दोनों तरफ से लोग मर रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Article 370 के 7 साल: महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, बोलीं- ‘जम्मू-कश्मीर के लोग मुर्दा नहीं, जिंदा कौम हैं’; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- Jammu Kashmir Martyrs Day 2026: इल्तिजा मुफ्ती का बड़ा दावा, ‘हमें घर में नजरबंद किया गया’, महबूबा मुफ्ती को लेकर भी चर्चा
- खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में उबाल: श्रीनगर में झड़पें, महबूबा मुफ्ती ने महिलाओं की रिहाई की उठाई मांग
- इजराइल दौरे पर विवाद: महबूबा मुफ्ती का पीएम मोदी पर तीखा हमला, नेतन्याहू से मुलाकात को बताया गलत
- जम्मू-कश्मीर में छात्र आरक्षण आंदोलन से पहले बड़ा एक्शन, महबूबा मुफ्ती सहित कई नेता हाउस अरेस्ट
- लाल क़िले विस्फोट पर महबूबा मुफ़्ती का हमला: “कश्मीर का ग़ुस्सा दिल्ली में गूंजा”
महबूबा ने कहा कि आखिर जम्मू–कश्मीर के लोग कब तक ऐसे मरते रहेंगे? हमारे बच्चों को क्यों मारा जा रहा है उनका खून क्यों बहाया जा रहा है? दोनों तरफ के पीएम को बातचीत से इसका हल निकालना चाहिए। महबूबा ने कहा कि दोनों देश न्यूक्लियर पावर हैं। खुदा न खास्ता अगर न्यूक्लियर का इस्तेमाल हुआ तो कोई नहीं बचेगा।



