उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सोमवार को विक्रमादित्य संकुल भवन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की समीक्षा की। सीएम यादव ने कहा कि सिंहस्थ केवल मध्यप्रदेश हीनहीं, बल्कि पूरे विश्व की शान है। इसके लिए बनाई गई सभी योजनाओं की समीक्षा की गई है। हमारा उद्देश्य है कि सिंहस्थ के माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले और इस आयोजन का लाभ लंबे समय तक आमजन तक पहुंचे।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2028 में सिंहस्थ कुंभ का आयोजन होना है। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यों को स्वीकृति दी जा चुकी है। ओंकारेश्वर, महेश्वर, पशुपतिनाथ, नलखेड़ा, भोपाल से लेकर पूरे मालवा क्षेत्र तक के कार्यों को सिंहस्थ कार्य–क्षेत्र मानते हुए योजनाएं तैयार की गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ कार्यों को और गति देने की आवश्यकता है। इनमें से कुछ राज्य सरकार के अंतर्गत आते हैं और कुछ योजनाएं केंद्र सरकार के सहयोग से पूरी होंगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार सभी योजनाओं पर तेज़ गति से कार्य कर रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश को मिले 9 पुरस्कार, जबलपुर को दूसरा स्थान, देवास-उज्जैन, रीवा भी चमके
- उज्जैन-इंदौर इंटरसिटी बस में आग के बाद एक्शन, AICTSL ने परमिट निरस्त करने की शुरू की कार्रवाई
- अंगद के पांव की तरह जमे कर्मचारी बिगाड़ रहे महाकाल मंदिर की व्यवस्था, न ड्यूटी बदलती है और न स्थान
- सीएम मोहन यादव ने पेश की अनूठी मिसाल, सड़क के लिए अपने पैतृक मकान पर खुद चलाई गेंती
- आठ साल से उज्जैन के खाद्य विभाग में टिके हुए हैं बसंत दत्त शर्मा, पीएम से शिकायत भी बेअसर
- उज्जैन के दो खाद्य अधिकारियों के खिलाफ भोपाल में शिकायत, ईओडब्ल्यू जांच का हवाला
सिंहस्थ से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, सभापति कलावती यादव, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल, कमिश्नर संजय जैन, उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह और इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह सहित जिले के अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।



