महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस, दो दिन में 93 पॉजिटिव, सबसे ज्यादा मरीज मुंबई में

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सिंगापुर, हांगकांग, थाईलैंड और चीन की तरह भारत में भी कोरोना पैर पसारता जा रहा है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। पिछले दो दिनों में महाराष्ट्र में 93 नए कोविड केस आए हैं। उनमें से मुंबई में 47, पुणे में 30, नवी मुंबई में 7, ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में 3 और नागपुर महानगरपालिका क्षेत्र के 6 मरीज शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2025 से अब तक महाराष्ट्र में कुल 7,144 कोविड टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 257 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पिछले दो दिनों में जो 93 नए केस आए हैं, उनमें से मुंबई में 47, पुणे में 30, नवी मुंबई में 7, ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में 3 और नागपुर महानगरपालिका क्षेत्र के 6 मरीज शामिल हैं। महाराष्ट्र में 166 सक्रिय मामले हैं, 87 मरीज ठीक होकर घर भी लौट चुके हैं।

मई में सब ज्यादा 207 मामले

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से अब तक मुंबई में कुल 213 कोविड मरीज मिले हैं, जिनमें जनवरी में 1, फरवरी में 1, मार्च में कोई भी नहीं, अप्रैल में 4 और मई में 207 मामले सामने आए हैं। सभी संक्रमित मरीजों में लक्षण हल्के (माइल्ड) हैं और किसी को गंभीर लक्षण नहीं हैं। जनवरी से अब तक कोविड संक्रमण के कारण महाराष्ट्र में कुल 4 मरीजों की मौत हुई है. मरने वाले मरीजों में एक को हाइपोकैल्सेमिक सीज़र के साथ नेफ्रोटिक सिंड्रोम था। दूसरे को कैंसर था, तीसरे को स्ट्रोक आया था और चौथा मरीज गंभीर डायबिटीज़ से पीड़ित था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम ‘युगे युगीन भारत’, कैबिनेट ने दी मंजूरी

दिल्ली में युगे युगीन भारत संग्रहालय का निर्माण होगा, कैबिनेट ने 3,230 करोड़ रुपये मंजूर किए। यह संग्रहालय दुनिया का सबसे बड़ा होगा।

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: आप की सूची के बाद कांग्रेस में हलचल तेज

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की सूची के बाद प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया तेज कर दी है। चुनावी मुकाबला और भी कड़ा होगा।

रतलाम से खंडवा 400 किलो मावा बिना जांच के पहुंचा, बस चालक ने मावा फेंका

रतलाम से खंडवा बिना जांच के 400 किलो मावा पहुंचा। बस चालक ने मावा पेट्रोल पंप के पास फेंका। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी।

एमपी कैबिनेट की गांधीसागर बैठक में मालवा क्षेत्र के औद्योगिक विकास प्रस्तावों पर चर्चा

मालवा क्षेत्र के औद्योगिक विकास प्रस्तावों पर मध्यप्रदेश की गांधीसागर कैबिनेट बैठक में चर्चा होगी। इसमें केमिकल पार्क, बायो प्लांट और पंप्ड हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रमुख विषय हैं।

नहीं रहे प्रदेश के ख्यात संस्कृतिकर्मी जयंत भिसे, लंबे समय से थे बीमार, सीएम ने भी पूछा था हाल

इंदौर के ख्यात संस्कृतिकर्मी जयंत भिसे का निधन हो गया। वे मराठी रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रमुख प्रवर्तक थे।

मध्य प्रदेश में नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा स्थगित, अब 10 जनवरी 2027 को होगी

मध्य प्रदेश में नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। नई तिथि 10 जनवरी 2027 तय की गई है। यह निर्णय पटवारी संघ की मांग पर लिया गया।

प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बना शहडोल का कल्याणपुर, तापमान में आई गिरावट

मध्य प्रदेश में शहडोल का कल्याणपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बना है। यहां तापमान में गिरावट आई और यह 9.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

इंदौर में शुरू होगी IBSF विश्व स्नूकर चैंपियनशिप, 22 भारतीय खिलाड़ी हिस्सा

इंदौर में IBSF विश्व स्नूकर चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 12 से 21 नवंबर तक होगा। 22 भारतीय खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे।

मुश्ताक अली ट्रॉफी का रोमांच 14 नवंबर से शुरू, वैभव सूर्यवंशी सहित टीमें इंदौर पहुंचीं

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का रोमांच 14 नवंबर से इंदौर में शुरू हो रहा है। वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में बिहार टीम भी मुकाबलों में दिखेगी।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश को मिले 9 पुरस्कार, जबलपुर को दूसरा स्थान, देवास-उज्जैन, रीवा भी चमके

मध्यप्रदेश ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में 9 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। जबलपुर, उज्जैन, देवास, रीवा समेत कई शहरों ने प्रदेश का मान बढ़ाया।