ओवैसी ने पाकिस्तान पर कसा तंज, कहा-नकल के लिए भी अकल चाहिए, शहबाज शरीफ और असीम मुनीर को बताया बेवकूफ जोकर

Date:

नई दिल्ली। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा है। असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर को बेवकूफ जोकर कहा। पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को ऑपरेशन बनयान अलमर्सस का स्मृति चिन्ह भेंट किया था और भारत पर अपनी जीत का दावा किया था। बाद में पता चला कि यह तस्वीर 2019 के चीन सैन्य अभ्यास की थी। ओवैसी ने इसी पर तंज कसा है।

ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने राष्ट्रपति और नेशनल असेंबली स्पीकर की मौजूदगी में पाक प्रधानमंत्री को यह फोटो दी। ये बेवकूफ जोकर भारत से प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं। उन्होंने 2019 के चीनी सेना के अभ्यास की एक तस्वीर दी थी, जिसमें दावा किया गया था कि यह भारत पर जीत है। पाकिस्तान यही करता है, वे एक तस्वीर भी ठीक से नहीं दे सकते। ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। ये लोग एक असली तस्वीर तक नहीं दे सकते। नकल करने के लिए भी अकल चाहिए, और इन नालायकों को अकल भी नहीं है।

कुवैत में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ये बेवकूफ जोकर भारत के साथ मुकाबला करना चाहते हैं। उन्होंने 2019 की चीनी सेना की ड्रिल की एक फोटो दी और दावा किया कि यह भारत पर जीत है। वे एक सही फोटो भी गिफ्ट में नहीं दे सकते। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने भारत पर आतंकी हमलों में भूमिका के लिए पाकिस्तानी नेताओं की आलोचना की है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Cockroach Janata Party के प्रदर्शन पर कवि कुमार विश्वास का तंज, कह दी बड़ी बात

दिल्ली के जंतर मंतर पर शनिवार को हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कवि कुमार विश्वास ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कुमार विश्वास ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि जब जर्मनी में बैठा युवक अमेरिका में बैठे दूसरे युवक के साथ मिलकर तुर्किए के लाइक्स के सहारे भारत को नेपाल बनाने का प्रयास कर रहा है उस समय देश का युवा देश के संस्कार दिखाने के लिए खड़ा हुआ है।