नई दिल्ली। आयकर रिटर्न दाखिल करने की तारीख अब 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी गई है। सीबीडीटी ने मंगलवार को इस संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। इसकी औपचारिक अधिसूचना बाद में दी जाएगी।
आयकर विभाग ने एक्स पर एक पोस्ट कर बताया है कि कृपया करदाता ध्यान दें! सीबीडीटी ने आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि को बढ़ाने का फैसला किया है। इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है, जिसे बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दिया गया है। यह विस्तार आईटीआर फॉर्म, सिस्टम डेवलपमेंट की जरूरतों और टीडीएस क्रेडिट रिफ्लेक्शन में महत्वपूर्ण संशोधनों को देखते हुए किया गया है। इन संशोधनों के बाद आईटीआर दाखिल करने के दौरान एक सहज और अधिक सटीक फाइलिंग अनुभव सुनिश्चित हो सकेगा। इसका मतलब है कि नए आईटीआर फॉर्म में कई बदलाव हैं और विभाग को उन्हें लागू करने के लिए समय चाहिए।
👉 यह भी पढ़ें:
- चुनाव से पहले कोलकाता में बड़ी कार्रवाई: टीएमसी विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर आयकर छापा, सियासत गरमाई
- इंदौर के बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड पर इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई, दस्तावेज और डेटा खंगाल रही है टीम
- भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन पर इनकम टैक्स का छापा,अमृतसर से आई टीम तीन ठिकानों पर कर रही है जांच
- आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, भोपाल के बिल्डर राजेश शर्मा की 250 करोड़ की 24 संपत्ति अटैच


