👉 यह भी पढ़ें:
- चुनाव से पहले कोलकाता में बड़ी कार्रवाई: टीएमसी विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर आयकर छापा, सियासत गरमाई
- इंदौर के बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड पर इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई, दस्तावेज और डेटा खंगाल रही है टीम
- भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन पर इनकम टैक्स का छापा,अमृतसर से आई टीम तीन ठिकानों पर कर रही है जांच
- अब 15 सितंबर तक दाखिल किए जा सकेंगे आयकर रिटर्न, सीबीडीटी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी, पहले 31 जुलाई थी तारीख
- आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, भोपाल के बिल्डर राजेश शर्मा की 250 करोड़ की 24 संपत्ति अटैच
- कांग्रेस से टैक्स रिकवरी; आयकर विभाग ने सुप्रीम कोर्ट को दिया जवाब
0:00 left
आयकर नोटिस ;कांग्रेस ने कहा टैक्स टेररिज्म
आयकर विभाग ने कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को नोटिस जारी किया है. इस खबर को जनसत्ता अखबार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.खबर के मुताबिक आयकर विभाग ने पिछले सालों के आयकर भरने के मामले में हुई गड़बड़ियों के लिए कांग्रेस और पुराने पैन कार्ड के इस्तेमाल के कारण भाकपा को नोटिस जारी किए हैं.दोनों पार्टियों ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी. अखबार के मुताबिक कांग्रेस को 1823.08 करोड़ और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को 11 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया है.
कांग्रेस ने इसे कर आतंकवाद बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आयकर विभाग ने पांच अलग-अलग वित्तीय वर्षों के टैक्स रिटर्न में कथित गड़बड़ियों के लिए 1823.08 करोड़ के भुगतान के नए नोटिस उसे जारी किए हैं.
कांग्रेस का कहना है कि भाजपा ने खुद को लेकर आंखें बंद कर रखी हैं, जबकि उस पर 4600 करोड़ का जुर्माना बनता है.अखबार के मुताबिक कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि इस मामले में जल्द ही पार्टी सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर करेगी.



