मेट्रो को लेकर इंदौर के लोगों को जो सरप्राइज पीएम मोदी देने वाले थे, बड़बोले मंत्रीजी ने खुद ही कर दी घोषणा!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल आ रहे हैं। वे देवी अहिल्या की 300वीं जयंती समारोह के अवसर पर एक महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसी अवसर पर पीएम मोदी प्रदेश को कई सौगात देंगे, जिसमें इंदौर मेट्रो भी शामिल है। पीएम इसी कार्यक्रम में मेट्रो के मुख्य टर्मिनल का नाम देवी आहिल्या पर करने की घोषणा करने वाले थे, जिसका खुलासा प्रदेश के बड़बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज यानी 28 मई को ही कर दिया।

सूत्र बताते हैं कि सीएम डॉ.मोहन यादव ने देवी अहिल्या की स्मृति को चिरस्थाई बनाने के लिए इंदौर मेट्रो के मुख्य टर्मिनल का नाम देवी अहिल्या के नाम पर रखने का फैसला लिया था। बताया जाता है कि पीएम मोदी प्रदेश और इंदौर की जनता को यह सरप्राइज देने वाले थे, लेकिन इसका खुलासा मंत्री विजयवर्गीय ने पहले ही कर दिया। कहा तो यहां तक जा रहा है कि मंत्रीजी ने अपने बड़बोलेपन में प्रदेश सरकार की पूरी प्लानिंग को ही फेल कर दिया।

पहले टांग अड़ाई, अब श्रेय लेने में जुटे

उल्लेखनीय है कि मंत्री विजयवर्गीय ने पहले मेट्रो प्रोजेक्ट में टांग अड़ाने की पूरी कोशिश की। अंडरग्राउंट रुट से लेकर इसके वर्तमान रुट पर आपत्ति ली, जब बात बनती नहीं दिखी तो अब श्रेय लेने की कोशिश में जुट गए हैं। सीएमआरएस द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद भी मंत्री विजयवर्गीय ने इसे शुरू करने से इनकार किया था। उन्होंने इस प्रोजेक्ट में मीनमेख निकालते हुए यह भी कहा था कि इतना महंगा प्रोजेक्ट कैसे शुरू होगा? बाद में जब प्रधानमंत्री द्वारा इसके उद्घाटन की बात हुई तो पहली बार मेट्रो की सवारी करने मंत्रीजी पहुंचे थे। इसके बाद से लगातार श्रेय लेने की कोशिश जारी है।

पहले सप्ताह मुफ्त रहेगी मेट्रो की सवारी

बताया जाता है कि मेट्रो की पहली यात्रा में सभी यात्री महिलाएं होंगी। मेट्रो सेवा शुरू होने के पहले सप्ताह में यात्रियों के लिए सफर पूरी तरह से मुफ्त रहेगा। इसके बाद दूसरे सप्ताह में 75 फीसदी, तीसरे सप्ताह में 50 फीसदी और चौथे सप्ताह से तीन महीने तक 25 फीसदी की छूट दी जाएगी। स्टेशन संख्या 1 से 2 तक का किराया 20 रुपए, 3 से 5 स्टेशन के लिए 30 रुपए, 6 से 8 के लिए 40 रुपए, 9 से 11 के लिए 50 रुपए, 12 से 14 के लिए 60 रुपए और 15 से अधिक स्टेशन के लिए 80 रुपए निर्धारित किया गया है। मेट्रो सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी और हर 30 मिनट में एक ट्रेन चलेगी। फिलहाल यह गांधीनगर से टीसीएस चौराहे तक 5.5 किमी के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर दौड़ेगी, जिसमें पांच स्टेशन होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा अब निष्पक्षता नहीं बची

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अब आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। उन्होंने 2027 चुनाव पर भी चिंता जताई।

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, जम्मू-कश्मीर को बताया अभिन्न अंग

UNHRC में भारत ने जम्मू-कश्मीर को अभिन्न अंग बताया और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। PoK में मानवाधिकार उल्लंघन पर भी चर्चा हुई।

स्टांप ड्यूटी घोटाले पर एक्शन में ईडी, बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस, रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी नपेंगे

प्रवर्तन निदेशालय ने स्टांप ड्यूटी घोटाले में बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस दिया है। रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी जांच के दायरे में हैं।

बजार में वापसी: निफ्टी 117 अंक ऊपर, सेंसेक्स 299 अंक बढ़ा, जानें 3 बड़ी वजहें

23 सितंबर 2026 को निफ्टी 117 अंक ऊपर बंद हुआ। बाजार में तेजी की तीन प्रमुख वजहों को समझें। सेंसेक्स भी 299 अंक चढ़ा।

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय, दिल्ली आएंगे 23-25 तारीख़ को

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का नवंबर में भारत दौरा तय हो गया है। 23 से 25 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में यह यात्रा होगी। इस दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। इस जीत से भारत का 28 साल का पदक सूखा खत्म हुआ।

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल पर केजरीवाल की तीन अहम मांगें

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने तीन अहम मांगें रखीं। उन्होंने SIR प्रक्रिया को रद्द करने और चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की।

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा, कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा है, जबकि कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया है। यह दोनों वन्यजीव संरक्षण प्रयास सफल साबित हो रहे हैं।

एमपी सरकार बदलेगी अग्निवीरों की नौकरी नियम, कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करेगी

मध्य प्रदेश सरकार अग्निवीरों की नौकरी नियम में बदलाव करेगी। आरक्षण कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करने की तैयारी जारी है।

फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन, इंदौर में ऑनलाइन ठगी की वारदात

इंदौर में फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ठगी की वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला के खाते से ₹91,000 की ठगी हुई।