तेलंगाना के सीएम रेड्डी के बाद अब कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का भी दावा-जिस दिन राहुल करेंगे नेतृत्व, आजाद होगा पीओके

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्‌डी ने कहा था कि अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री होते, तो वो पीओके को वापस ले आते। इस पर अभी विवाद थमा भी नहीं कि कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने ऐसा ही बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा क जिस दिन राहुल गांधी इस देश का नेतृत्व करेंगे, उस दिन पीओके आजाद हो जाएगा और भारत का हिस्सा बन जाएगा। मुझे पूरा विश्वास है।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मैं साफ तौर पर पूरे विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी ने खासकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक अपनी भारत जोड़ो यात्रा के बाद, खुद को एक बहादुर, दृढ़ और साहसी नेता के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने आगे कहा कि उनके पास ताकत, पावर और इच्छाशक्ति है। जिस दिन वो इस देश का नेतृत्व करेंगे, उस दिन पीओके आजाद हो जाएगा और भारत का हिस्सा बन जाएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि ऐसा होगा।

रेड्‌डी ने उठाए थे ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल

इससे पहले सीएम रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद के निज़ामपेट में कांग्रेस की जय हिंद यात्रा कार्यक्रम के दौरान ऐसी ही टिप्पणी की थी। रेड्डी ने कहा कि अगर राहुल गांधी होते तो वो हालात को अलग तरह से हैंडल करते। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री होते, तो वो पीओके को वापस ले आते। मोदी 1,000 रुपये के एक्सपायर नोट की तरह हैं। हमें राहुल गांधी जैसे नेताओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में संघर्ष के दौरान सरकार को पूरा समर्थन दिया था। इसी के साथ उन्होंने सरकार से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सवाल भी पूछे थे। उन्होंने पूछा था, पाकिस्तान ने कितने राफेल जेट नष्ट किए? कोई इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहा? सीएम रेड्डी ने कहा था, भारतपाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा करने से पहले कोई सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुलाई गई?

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशान

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को राष्ट्रीय सुरक्षा की कोई समझ नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि अगर पाकिस्तान ने वाकई कोई राफेल गिराया होता तो सबूत जरूर होते। मलबा सैटेलाइट तस्वीरें या अंतरराष्ट्रीय पुष्टि जरूर हुई होती। कांग्रेस की भाषा पाकिस्तान की प्रचार टीम जैसी लगने लगी है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जो पाकिस्तान के बब्बर हैं वो हिंदुस्तान के गब्बर बन गए हैं। उन्होंने राहुल गांधी रेवंत रेड्डी और जयराम रमेश से पूछा कि वे यह क्यों नहीं पूछते कि भारत ने कितने पाकिस्तानी एयरबेस तबाह किए। पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की जय हिंद यात्रा अब पाकिस्तान हिंद यात्रा बनती जा रही है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों पर भाजपा में आलोचना बढ़ी है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्होंने माफी मांगी है।

भोपाल में सागर कांड के बाद छापेमारी, 14,200 लीटर महुआ शराब जब्त

भोपाल में सागर कांड के बाद महुआ शराब की जब्ती हुई है। 14,200 लीटर महुआ शराब, 12 अवैध भट्टियां और 71 ड्रम जब्त किए गए।

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान, कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि बयान को गलत समझा गया।

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मध्य प्रदेश में मौसम की जानकारी

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में आज ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा।

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जनता सोच में पड़ गई

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जिससे आम जनता में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गंभीरता बढ़ी। ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी की संभावना।

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।