इंदौर। इंदौर से हनीमून मनाने शिलांग गए दंपत्ति की तलाश पिछले कई दिनों से चल रही थी। इनमें से राजा रघुवंशी का शव डबल डेकर रुट की खाई में मिला है, जबकि पत्नी सोनम की तलाश की जा रही है। परिवार वालों ने शव की पहचान कर ली है।
जिस स्थान पर शव मिला है उसके आसपास सोनम की तलाशी की जा रही है। पुलिस अफसरों ने राजा की अंतिम रील के जरिए लोकेशन पता की। राजा ने ओशरा हिल्स के आसपास रील बनाई थी। लाश भी उसी इलाके में मिली। खोजी अभियान के दौरान मौके पर राजा और सोनम रघुवंशी के भाई भी पहुंच गए थे। उन्होंने शव की पहचान की।
👉 यह भी पढ़ें:
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की सोनम रघुवंशी की जमानत, वापस जाना होगा जेल
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट ने सोनम से कहा-सरेंडर करो वरना जमानत रद्द कर देंगे
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट में सोनम ने खुद को निर्दोष बताया, अब 14 जुलाई को होगी सुनवाई
- Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी सोनम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर नहीं लगी रोक
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम की जमानत रद्द कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार
- राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोनम की दो सहेलियों की पेशी, सोनम के बारे में पूछे सवाल
23 मई से बंद थे मोबाइल
उल्लेखनीय है कि राजा और सोनम शादी के बाद बेंगलुरु होते हुए मेघालय पहुंचे थे। यहां 23 मई को आखिरी बार उनकी मां से बात की थी, इसके बाद से ही उनके मोबाइल ऑफ बता रहे थे। कई दिनों से उनकी तलाशी एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस कर रही थी। पुलिस को उनका बैग और किराए पर लिया गया स्कूटर मिल गया था। दोनों की तलाश के लिए मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने मेघालय के सीएम से फोन पर चर्चा की थी।



