इंदौर में बनेगा कल्चरल सेंटर, संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने तलाशी संभावनाएं, कहा- कल्चर में भी शहर को आगे बढ़ाएंगे

Date:

इंदौर। शहर में एक कल्चरल सेंटर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल सोमवार को इंदौर आए। यहां उन्होंने सांसद शंकर लालवानी के साथ सेंट्रल म्यूजियम, लालबाग सहित कई स्थानों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से चर्चा कर यहां एक ऐसा सेंटर बनाया जाएगा, जहां सारी कल्चरल गतिविधियां हों।

विवेक अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि इंदौर की सांस्कृतिक परंपरा को हम कैसे आगे बढ़ाएं इस पर विचार किया जा रहा है। हम किन-किन संस्थाओं को साथ लेकर आगे बढ़ें, इस पर बात हो रही है। उन्होंने कहा कि यहां स्कूल ऑफ फाइन आर्ट, देवलालीकर कला वीथिका, सेंट्रल म्यूजियम और लालबाग को हमने देखा। सेंट्रल म्यूजियम के लिए साढ़े 11 करोड़ रुपए की परियोजना स्वीकृत की गई है, जिसमें से आठ करोड़ रुपए भारत सरकार दे रही है। इसका रेनोवेशन होना है। वह किस तरह हो, ताकि एक मॉर्डन म्यूजिम के सारे पहलू उसमें शामिल हैं इस पर चर्चा की जा रही है।

इंदौर में अब ड्रामा का सेंटर भी बनेगा

विवेक अग्रवाल ने कहा कि हम कैसे मार्डन आर्ट की गैलरी इंदौर में लेकर आ पाएं और नेशनल गैलरी ऑफ मार्डन आर्ट का कोलेबरेशन कर पाएं, इस पर विचार किया जा रहा है। इंदौर में ड्रामा का कोई सेंटर नहीं है। हम इस पर विचार कर रहे हैं कि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की पूरी विधाओं को कैसे इंदौर लाएं। कैसे किसी संस्था के साथ मिलकर थिएटर की ट्रेनिंग की व्यवस्था करें।

कल्चरल स्पेस का यूनिफिकेशन नहीं

संस्कृत मंत्रालय के सचिव ने कहा कि इंदौर में कल्चरल स्पेस का यूनिफिकेशन नहीं है, जहां सब इक्टठा हो पाएं। इंदौर में काफी काम स्मार्ट सिटी और हेरिटेज प्रोजेक्ट के तहत हुआ है। राजवाड़ा और आसपास भी काम हुआ है। हमारी कोशिश होगी कि जिन हेरिटेज का रेनोवेशन हुआ है, उन्हें किसी तरह लाइव कर सकें। जैसे गोपाल मंदिर के ऊपर जो स्पेस है, वहां पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई जा सकती है। इस पर चर्चा हो रही है। हमारी बहुत सारी संस्थाएं हैं, हमारे पास एक्सपर्ट हैं। हम राज्य सरकार से सहयोग लेकर कैसे इन गतिविधियों को बढ़ाएं इसकी प्लानिंग की जा रही है। शहर में कल्चरल स्पेस होनी चाहिए। इंदौर में सराफा है, 56 है, ऐसी स्पेस भी होनी चाहिए जहां कल्चरल कार्यक्रम हो।

कल्चर में भी इंदौर को आगे बढ़ाएंगे

विवेक अग्रवाल ने कहा कि इंदौर से एमएफ हुसैन सहित कई बड़े कलाकार निकले हैं। वर्तमान में भी बहुत सारे कलाकार हैं। हम नाट्यकर्मियों और कलाकारों के साथ बैठक कर इस पर विचार करेंगे कि इंदौर की प्रतिभाओं को कैसे निखारें। उन्होंने कहा कि इंदौर सफाई, ग्रोथ, इंडस्ट्री आदि में नंबर वन है अब यहां की कल्चर को भी आगे बढ़ाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।